Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 5 शराब कारोबारी गिरफ्तार: 20...

जमुई में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 5 शराब कारोबारी गिरफ्तार: 20 लीटर चुलाई और अंग्रेजी शराब जब्त, कोर्ट ने भेजा जेल – Jamui News



जमुई में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब और 1.875 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस दौरान 5 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष

.

गिरफ्तार किए गए कारोबारियों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव निवासी संजीव कुमार और मनीष कुमार, सीमंडीह निवासी कुंदन कुमार, खैरा प्रखंड के चुआं गांव निवासी मिथुन कुमार तथा बल्लोपुर निवासी संजू देवी (श्याम किशोर मांझी की पत्नी) के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार रात कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।जिलेभर में गठित विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, ताकि अवैध शराब के धंधे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments