Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई जेल में बंद महिला कैदी की मौत: 3 दिन पहले...

जमुई जेल में बंद महिला कैदी की मौत: 3 दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार, तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में कराया था भर्ती – Jamui News


जमुई जेल में महिला कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सिकंदरा प्रखंड निवासी चंपा देवी(60) को तीन दिन पहले जेल भेजा गया था। गुरुवार की रात उनकी तबीयत बिगड़ी तो जेल में ही इलाज हुआ। लेकिन शुक्रवार सुबह हालत गंभीर होने पर जेल प्

.

राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला की मौत रात में ही जेल में हो गई थी। लेकिन जेल प्रशासन ने उसे जिंदा बताकर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

महिला को अस्पताल ला रहे जेल प्रशासन।

जेल अधीक्षक को निलंबित करने की मांग

जिलाध्यक्ष ने डीएम नवीन से इस मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की है। साथ ही, जेल अधीक्षक को निलंबित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से जेल और अस्पताल की व्यवस्था की जांच की मांग की गई है। महिला कैदी की मौत के कारणों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जा सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments