Thursday, May 14, 2026
Homeबॉलीवुड'जब मैं और आर्यन खान सेट पर मिलते थे तब...' इमरान हाशमी...

‘जब मैं और आर्यन खान सेट पर मिलते थे तब…’ इमरान हाशमी वायरल क्लिप पर राघव जुयाल का आया रिएक्शन


Last Updated:

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल ने दिलचस्प किरदार निभाया है. उन्होंने दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है. उनका ‘कहो ना कहो’ सीन वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग और आर्यन खान के साथ केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. एक्टर ने वायरल क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया है.

'जब मैं और आर्यन खान सेट पर मिलते थे...' इमरान हाशमी क्लिप पर राघव का रिएक्शनराघव जुयाल ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दिलचस्प किरदार निभाया है.
नई दिल्ली: एक्टर और डांसर राघव जुयाल हाल में रिलीज हुई ओटीटी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में परवेज का किरदार निभा रहे हैं. एक्टर की सीरीज से एक क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है. सीरीज में परवेज को इमरान हाशमी का जबरदस्त फैन दिखाया गया है. वे एक खास सीन में हाशमी की 2004 की हिट फिल्म ‘मर्डर’ के ट्रैक ‘कहो ना कहो’ पर परफॉर्म करते हैं. फैंस को जो बात रोमांचित कर रही है, वह यह थी कि राघव ने न केवल हिंदी बोल गाए, बल्कि इसके आइकॉनिक अरबी पंक्तियों को भी गाया.

राघव का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक्टर की कॉमिक टाइमिंग और रोल की तारीफ कर रहे हैं. राघव का किरदार परवेज, शो के सबसे चर्चित किरदारों में से एक बन गया है. न्यूज18 शोशा से एक्सक्लूसिव बातचीत में राघव ने माना कि वह लोगों के रिएक्शन से अभिभूत हैं और आभारी हैं कि यह सीन दर्शकों के दिल को छू गया. उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. एक्सपेक्ट किया था मैंने भी और आर्यन ने भी कि ऐसा होगा. मैंने खुद पर बहुत मेहनत की और कुछ नया बनाया. बहुत मजा आया मुझे. इमरान सर आए और वह सीन हुआ, मैं रोने भी लग गया सीन में! और वह बनते बनते बन गया ऐसा सीन — बहुत ही दिल से किया मैंने. अगर मैं कॉमेडी करने की कोशिश करता तो अजीब हो जाता, लेकिन दिल से मैंने आंसू निकाले और वह गाना गाया. मैंने स्पेशली अरबी वर्जन गाया, मुझे लगा उससे फनी लगेगा.’

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का सबसे यादगार किरदार
आर्यन खान के साथ अपने ऑफ-स्क्रीन डायनामिक के बारे में बात करते हुए राघव ने कहा कि उनका कॉम्बिनेशन किलर है. उन्होंने कहा, ‘आर्यन और मेरा दोनों का दिमाग थोड़ा खुराफाती है. दोनों का दिमाग मिल जाता तो कुछ और ही बन जाता स्क्रीन पर. मैं और आर्यन जब मिलते थे सीन सेट पर तो सारी पब्लिक जान जाती थी कुछ होने वाला है. मेरा और आर्यन का कॉम्बिनेशन बहुत घातक है!’ वायरल क्लिप पर चर्चा से लगता है कि राघव जुयाल का परवेज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सबसे यादगार किरदारों में से एक बनता जा रहा है.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘जब मैं और आर्यन खान सेट पर मिलते थे…’ इमरान हाशमी क्लिप पर राघव का रिएक्शन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments