Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहोबा में सर्पदंश से महिला की मौत: घर में झाड़ू लगाते...

महोबा में सर्पदंश से महिला की मौत: घर में झाड़ू लगाते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


अनीस मंसूरी | कबरई(महोबा), महोबा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला के परिजन।

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। सुकौरा गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला दिविया को रविवार शाम को सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब वह घर में झाड़ू लगा रही थीं।

जहरीले सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments