Thursday, May 14, 2026
Homeबॉलीवुड15 मई को रिलीज होगी सनी हिंदुजा की वेब सीरीज 'विमल खन्ना',...

15 मई को रिलीज होगी सनी हिंदुजा की वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’, पूरा हुआ प्रोड्यूसर का सपना


Last Updated:

हिंदी पल्प फिक्शन के दिग्गज लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक का मशहूर किरदार ‘विमल’ अब डिजिटल पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है. निर्माता पीयूष दिनेश गुप्ता द्वारा निर्मित वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’ 15 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी. यह सीरीज पाठक के उपन्यास ‘मौत का खेल’ पर बनी है. इसमें सनी हिंदुजा अहम भूमिका में हैं और ईशा तलवार एक मजबूत किरदार निभा रही हैं. मुंबई की वास्तविक लोकेशंस पर शूट की गई यह सीरीज अपनी ‘रॉ’ और रीयल पटकथा के लिए चर्चा में है. पीयूष के लिए यह उनके बचपन के सपने का साकार होना है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सीरीज 15 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देगी.

नई दिल्ली: हिंदी पल्प फिक्शन की दुनिया के बेताज बादशाह सुरेन्द्र मोहन पाठक के चाहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. सुरेन्द्र मोहन पाठक का सबसे मशहूर किरदार ‘विमल’ अब स्क्रीन पर तहलका मचाने आ रहा है. मेकर पीयूष दिनेश गुप्ता अपनी नई वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’ लेकर आ रहे हैं, जो 15 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दस्तक देगी. यह सीरीज सुरेन्द्र मोहन पाठक के बेहद पॉपुलर उपन्यास ‘मौत का खेल’ पर बनी है. पीयूष के लिए यह प्रोजेक्ट महज एक काम नहीं, बल्कि उनके बचपन के सपने का सच होना है. वे खुद बचपन से ही पाठक जी के उपन्यासों के दीवाने रहे हैं और उनके लिए यह बेहद गर्व की बात है कि खुद लेखक ने उन पर भरोसा जताते हुए अपनी इस महान विरासत को डिजिटल पर्दे पर उतारने की इजाजत दी. पीयूष बताते हैं कि पाठक जी उनके लिए अब एक पिता समान और मार्गदर्शक बन चुके हैं.

सीरीज की सबसे खास बात इसकी ‘रॉ और रीयल’ स्टाइल है. इसे असली जैसा दिखाने के लिए मुंबई की असली और तंग गलियों में शूट किया गया है ताकि दर्शकों को वही माहौल महसूस हो सके जो वे किताबों में पढ़ते आए हैं. पीयूष का कहना है कि ‘विमल खन्ना’ की पटकथा आम सस्पेंस कहानियों जैसी नहीं है, जहाँ राज खुलते ही मजा खत्म हो जाता है; बल्कि यहां असली रोमांच तो रहस्य गहराने के साथ शुरू होता है. स्टार कास्ट की बात करें तो सनी हिंदुजा मुख्य भूमिका यानी ‘विमल खन्ना’ के किरदार में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे, वहीं ईशा तलवार ‘अमृता दास’ के एक पावरफुल रोल में नजर आएंगी. इनके अलावा अक्षय आनंद और नीलू जी जैसे मंझे हुए कलाकारों ने इस सीरीज को और भी दमदार बना दिया है.

मेकर पीयूष दिनेश गुप्ता अपनी नई वेब सीरीज ‘विमल खन्ना’ लेकर आ रहे हैं.

सुरेन्द्र मोहन को मनाना आसान नहीं था
पीयूष ने यह भी बताया कि दिग्गज लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक को इस प्रोजेक्ट के लिए मनाना कोई आसान काम नहीं था. शुरुआत में पाठक जी थोड़े हिचकिचा रहे थे, लेकिन पीयूष की मेहनत और काम के प्रति उनकी ईमानदारी ने आखिरकार लेखक का दिल जीत लिया. पीयूष को पूरा भरोसा है कि यह सीरीज न केवल उन करोड़ों पाठकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी जिन्होंने विमल को पढ़कर अपनी कल्पनाओं में बसाया है, बल्कि ओटीटी की दुनिया में भी सस्पेंस और थ्रिलर के नए रिकॉर्ड बनाएगी. तो बस, तैयार हो जाइए 15 मई को सस्पेंस और एक्शन के एक ऐसे सफर पर निकलने के लिए, जिसका इंतजार पाठक जी के फैंस सालों से कर रहे थे.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments