Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशघर की सफाई के दौरान निकला कोबरा, VIDEO: बिजनौर के अफजलगढ़...

घर की सफाई के दौरान निकला कोबरा, VIDEO: बिजनौर के अफजलगढ़ में परिवार दहशत में, चार घंटे बाद जंगल में छोड़ा – Mohmmadpur Rajauri(Afzalgarh) News


संगम कुमार | मौहम्मदपुर राजोरी(अफजलगढ़), बिजनौर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर में सफाई के दौरान निकला कोबरा।

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कद्राबाद गांव में दीपावली की सफाई के दौरान एक घर से कोबरा सांप निकल आया। सांप को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

घर के मालिक जगवीर सिंह राघव ने बताया कि उनका घर नया है। दीपावली के पर्व पर घर की सफाई की जा रही थी, तभी अचानक एक कोबरा सांप घर से निकलकर बाहर रास्ते में आ गया।

सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई। जगवीर सिंह ने अपने बेटे प्रशांत राघव को बुलाया। दोनों ने मिलकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments