मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नालीखेड़ा में सोमवार को 13 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। खेत पर लगे बिजली तारों की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार, तेजपाल पिता जीवन सिंह राजपूत उम्र करीब 13 वर्ष सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गांव के समीप स्थित खेत पर खरबूजा खाने के लिए गया था। इसी दौरान खेत में लगाए गए खुले बिजली तारों की चपेट में आ गया। करंट इतना तेज था कि बालक संभल भी नहीं पाया और गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ देर बाद खेत गए ग्रामीणों ने तेजपाल को जमीन पर पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि तेजपाल कक्षा सातवीं का छात्र था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पिपलियामंडी थाने पर पदस्थ एसआई मूलचंद धाकड़, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मल्हारगढ़ शासकीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खेत में लगाए गए बिजली तार किस उद्देश्य से लगाए गए थे और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। खुले बिजली तारों पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने खेतों में खुले और असुरक्षित बिजली तारों को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और बिजली विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। लोगों का कहना है कि खेतों में खुले तार लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।
Source link
खेत में खुले बिजली तारों की चपेट में आया मासूम: मंदसौर में खरबूजा खाने गए 13 वर्षीय इकलौते बेटे की करंट लगने से मौत – Mandsaur News
RELATED ARTICLES

