Thursday, May 7, 2026
HomeएजुकेशनSECL में निकली असिस्टेंट फोरमैन भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन;...

SECL में निकली असिस्टेंट फोरमैन भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती निकली है। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 543 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिरकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
  • रजिस्टर करने के बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

पात्रता मानदंड

  • सहायक फोरमैन (विद्युत) टी एंड एस, ग्रेड-सी (प्रशिक्षु): एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा (न्यूनतम 3 वर्षीय पाठ्यक्रम)। विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी में डिग्री।
  • सहायक फोरमैन (विद्युत) टी एंड एस, ग्रेड-सी: डिप्लोमा/गैर-डिप्लोमा धारक जिनके पास भारतीय विद्युत नियमों के अंतर्गत खानों (खनन भाग सहित) में विद्युत पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने हेतु मान्य पर्यवेक्षी प्रमाणपत्र हो।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र तीन भागों में विभाजित होगा: मानसिक क्षमता/मात्रात्मक क्षमता, तार्किक एवं तार्किक कौशल, सामान्य ज्ञान एवं सीआईएल/एसईसीएल के बारे में ज्ञान और विषय ज्ञान।

ये भी पढ़ें- Diwali school holidays: स्कूलों में दिवाली और छठ पूजा की कितनी छुट्टियां? जानें कहां कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments