Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में बढ़ी गर्मी, उमस से लोग परेशान: अगले 48 घंटों...

ग्वालियर में बढ़ी गर्मी, उमस से लोग परेशान: अगले 48 घंटों में शुष्क हवाओं का असर बढ़ेगा, 3 डिग्री तक तापमान में होगी वृद्धि – Gwalior News




शहर में गर्मी का असर एक बार फिर तेज होने लगा है। रविवार को हल्की राहत मिलने के बाद सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है। इसके चलते लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप रही और गर्म हवाएं चलीं। हालांकि शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से लोगों को राहत महसूस नहीं हुई। अधिक नमी के कारण उमस बनी रही मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं सोमवार का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। इसके बावजूद वातावरण में मौजूद अधिक नमी के कारण उमस बनी रही। सोमवार सुबह हवा में नमी का स्तर 54 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 23 प्रतिशत अधिक था। शाम के समय भी आर्द्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिक नमी होने से पसीना जल्दी नहीं सूखता, जिससे उमस और बेचैनी बढ़ जाती है। शुष्क हवाओं का असर बढ़ेगा मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अगले दो दिनों में हवा में नमी कम होगी और शुष्क हवाओं का असर बढ़ेगा। इसके कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को फिर से तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments