Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यदिल्लीहिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की आज पार्टी संगठनों संग बैठक: दिल्ली में...

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष की आज पार्टी संगठनों संग बैठक: दिल्ली में होने वाली रैली की करेंगे समीक्षा, 11 दिसंबर को मंडी में कार्यक्रम – Shimla News



हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय सिंह।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार आज शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इसमें 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों की समीक

.

पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को इस रैली में अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया है, जिसके अनुरूप अलग-अलग जिलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके लिए परिवहन, प्रवास और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत रणनीति भी तय की जाएगी।

इसी के साथ, हिमाचल सरकार तीन-साल का कार्यकाल पूरा करने पर 11 दिसंबर को मंडी में बड़ा सरकारी कार्यक्रम करने जा रही है। कांग्रेस सरकार पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में होने वाले इस ‘जन संकल्प कार्यक्रम’ में 10 हजार से अधिक समर्थक जुटाने का दावा कर रही है। इसकी तैयारी भी आज होने वाली बैठक में विस्तार से की जाएगी।

विनय कुमार आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार पार्टी नेताओं से दोनों आयोजनों के राजनीतिक महत्व पर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कांग्रेस का मानना है कि दिल्ली महारैली और मंडी कार्यक्रम दोनों ही राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर सीधा प्रभाव डालेंगे।

शिमला में मीटिंग के बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे

शिमला में बैठक के बाद विनय कुमार आज दोपहर बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। कल सुबह सुबह वह चंडीगढ़ से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान सुबह 11 बजे स्वारघाट, दोपहर 2:30 बजे सुंदरनगर, 2:50 बजे धनोटू चौक पर नाचन ब्लॉक और 3:15 बजे डडोर में बल्ह ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

इसके बाद लगभग 3:50 बजे मंडी पहुंचकर गांधी भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वे मीडिया से भी बातचीत करेंगे, जिसमें वे दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर अपनी बात रखेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments