Friday, May 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशखुद को कैंसर पेशेंट बताने वाले की गुंडागर्दी सामने आई: काकादेव...

खुद को कैंसर पेशेंट बताने वाले की गुंडागर्दी सामने आई: काकादेव पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज की FIR, दरोगा पर लगाया था मारपीट का आरोप – Kanpur News



कानपुर के काकादेव थाने में दरोगा सचिन भाटी के कैंसर पेशेंट जय सिंह उर्फ रिंकू को थाने में पीटने वाले केस ने अब यू-टर्न लिया है। काकादेव पुलिस ने कैंसर पेशेंट के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के दौ

.

पुलिस की जांच में सामने आया खुद को कैंसर पेशेंट बताने वाली की गुंडागर्दी

काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाली महिला ने बताया कि मेरे पति को मोहल्ले में रहने वाली पारिवारिक सुनील, जय सिंह (उर्फ रिंकु), अनुप सिंह, उर्मिला सिंह, पूनम सिंह, खुशी सिंह, पुजा सिंह ने मिलकर एक राय होकर मेरे पति व मुझे पीटा। इतना ही नहीं मेरी बुजुर्ग सास को बुरी तरह से पीटा। मारपीट में हम सभी लोग घायल हो गए। आरोपी रिंकू ने गुंडागर्दी करते हुए डंडे से मोहल्ले में दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट तो की ही, इसके साथ ही कार में पथराव करके और डंडे से तोड़ दी।

यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने छेड़खानी भी की है। आरोपी जयसिंह, अनूप सिंह और किशन सिंह ने मेरी सास व मेरे साथ छेड़छाड़ करते हुए बदनीयती से कपड़े तक तार-तार कर दिया। किसी तरह हम लोगों ने जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर कहीं शिकायत की तो जान से मार डालेंगे और झूठे मुकदमें में फसाकर तुम्हे यहां रहने नहीं देंगे।

मामले में काकादेव पुलिस ने मुख्य आरोपी जय सिंह उर्फ रिंकू समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।

कार्रवाई से बचने को दरोगा पर लगाया आरोप

काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जय सिंह उर्फ रिंकू को मारपीट के मामले में दरोगा सचिन भाटी पर मारपीट और थाने में बदसलूकी का आरोप लगाया था। जबकि जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि जय सिंह उर्फ रिंकू ने ही मारपीट करने के साथ ही बवाल काटा था। कार्रवाई से बचने के लिए उसने थाने में बीमारी का नाटक किया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments