Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकिसान को मिला 10 लाख का 3.01 कैरेट हीरा: पन्ना के...

किसान को मिला 10 लाख का 3.01 कैरेट हीरा: पन्ना के सरकोहा में पट्‌टा लेने के तीन माह बाद मिली सफलता – Panna News


पन्ना जिले के सरकोहा में इटवा खास के निवासी राजेश गिरि गोस्वामी को 3.01 कैरेट का उज्ज्वल क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए है।

.

राजेश गिरि ने 23 मार्च को सरकोहा में 8×8 मीटर जमीन का पट्टा लिया था। तीन महीने की मेहनत के बाद 16 जून को उन्हें यह सफलता मिली। हीरा मिलते ही वे तुरंत हीरा कार्यालय पहुंचे। वहां हीरे का वजन और क्वालिटी की जांच के बाद जमा करा दिया गया।

हीरा पारखी अनुपम सिंह के अनुसार, यह हीरा जैम क्वालिटी का है। इसे आगामी हीरा नीलामी में रखा जाएगा। नीलामी से प्राप्त राशि में से 12% टैक्स और 1% टीडीएस काटकर शेष राशि किसान के खाते में जमा कर दी जाएगी।

राजेश गिरि ने बताया कि हीरे से मिलने वाली राशि का उपयोग वे खदान में आगे के काम और अपने बच्चों की शिक्षा में करेंगे।

हीरा दिखाते हुए राजेश गिरि गोस्वामी।

3.01 कैरेट का हीरा उज्ज्वल क्वालिटी का है।

3.01 कैरेट का हीरा उज्ज्वल क्वालिटी का है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments