Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यराजस्तानकल सुबह जयपुर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा: साइक्लोथॉन के रूट पर...

कल सुबह जयपुर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा: साइक्लोथॉन के रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जानें कौन-कौन से रास्ते होंगे प्रभावित – Jaipur News




रविवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से विद्याधर नगर में “संडे ऑन साइकिल” का आयोजन किया जा रहा है। साइक्लोथॉन के चलते विद्याधर नगर, रोड नंबर-1, अल्का सिनेमा सर्किल या नेशनल हैंडलूम चौराहे की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। वीआईपी मूवमेंट और साइक्लोथॉन के चलते क्षेत्र में वाहनों की अवाजाही बंद रहेगी।
आयोजकों के अनुसार सुबह 7:30 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम से साइक्लोथॉन शुरू होगी, जिसमें 500 से 700 लोगों के भाग लेने की संभावना है। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और वीआईपी की मौजूदगी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है।
इन रास्तों से निकलेगी साइक्लोथॉन
किन लोगों को होगी ज्यादा परेशानी
रविवार सुबह विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सीकर रोड, रोड नंबर-1, नेशनल हैंडलूम चौराहा और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
यहां रहेगी पार्किंग ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रविवार सुबह कार्यक्रम के दौरान निर्धारित रूट की बजाय समानांतर मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments