Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानकलाकारों ने रात्रि जागरण के दौरान चुराए आभूषण, 2 गिरफ्तार: खेत...

कलाकारों ने रात्रि जागरण के दौरान चुराए आभूषण, 2 गिरफ्तार: खेत में छुपाए गहने किए बरामद, प्रोग्राम के बाद करते थे वारदात – Barmer News




बाड़मेर जिले की बायतु पुलिस ने गहने चोरी के दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराए सोने की धातु के 2 फूल बरामद किए है। इनका वजन 18 ग्राम है। चोर रात्रि जागरण में नाचने के बाद चोरी करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों कलाकारों से अन्य चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बायतु पनजी निवासी पदमाराम पुत्र तगाराम ने 10 मई को पुलिस थाना बायतु में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया- घर पर जसनाथ जी महाराज की रात को जागरण का आयोज था। इसमें भजन मंडली में आए कलाकार गोपालनाथ व दिनेशनाथ ने रात के समय में नींद में सोए पिताजी तगाराम के गले में पहना सोने का फूल चुरा लिया। 12 अप्रैल को पड़ोसी बाबुराम पुत्र आईदानराम के घर रात में जागरण में इन्ही चोरों ने बाबुराम के रिश्तेदार श्रवण कुमार के गले में पहना सोने का फूल चुरा लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी शिव नारायण चौधरी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी मनोहर लाल विश्नोई के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने गोपनीय तरीके से सूचना इकट्ठी की थी। आरोपी गोपालनाथ (19) पुत्र श्रीचंद, दिनेशनाथ पुत्र हडमाननाथ दोनों कलाकार,निवासी बंबलू पुलिस थाना जामसर जामसर, बीकानेर को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया रात में जागरण के दौरान तगाराम व श्रवण कुमार के चुराए सोने की धातु के 2 फूल खेतों में छुपाकर रखे थे। चोरों की निशानदेही पर बरामद किए गए। इसका वजन 18 ग्राम है। कार्रवाई में एएसआई चेलाराम, देवाराम, गोगाराम, अर्जुनराम, हुकमाराम, लाभुाम, श्यामलाल, भगवानराम शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments