Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यदिल्लीएमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर...

एमपी-यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश: आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा


  • Hindi News
  • National
  • Weather MP UP Rajasthan Jharkhand Rain Uttarakhand Jammu Kashmir Rain Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश हुई।

यूपी के आगरा में करीब एक घंटे तक तेज बारिश से सड़कें और फुटपाथ धंस गए। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कारें और ट्रक पलट गए। एमपी के सिंगरौली में बिजली गिरने से किशोर की और नीमच में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में बादल फटे। कई बार अचानक बाढ़ आ गई। इससे सड़कें जाम हो गईं, रिहायशी इलाके पानी में डूब गए और गाड़ियां मलबे में फंस गईं। अनंतनाग जिले में आंधी में पेड़ गिरने से शख्स की मौत हो गई।

केरलम में 4 जून को पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। पहले 26 मई को केरलम पहुंचने का अनुमान था। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।4

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 जून के बीच केरलम के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। मंगलवार को मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 11 जिलों में यलो अलर्ट है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।

जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने से कई जगहों पर लैंडस्लाइड से रोड बंद हो गई है।

यूपी के आगरा में सड़कों में बड़े-बड़े गड्‌ढे बन जाने की वजह से ट्रक और कारें उसमें पलट गईं।

यूपी के आगरा में सड़कों में बड़े-बड़े गड्‌ढे बन जाने की वजह से ट्रक और कारें उसमें पलट गईं।

यूपी के आगरा में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया।

यूपी के आगरा में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया।

MP के महू में धूल भरी आंधी चली। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

MP के महू में धूल भरी आंधी चली। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

4 जून:

  • राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान लगाया है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।

5 जून:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्तिथि रह सकती है।
  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments