Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यदिल्ली‘रात बिताओ, तभी शूट होगा गाना’: मॉडल बोली- लुधियाना बुला डायरेक्टर...

‘रात बिताओ, तभी शूट होगा गाना’: मॉडल बोली- लुधियाना बुला डायरेक्टर ने शर्त रखी; 2 गानों के लिए आई, दोनों बार कंप्रोमाइज करने बोला – Ludhiana News


श्वेता खन्ना ने बताया कि डायरेक्टर ने उसे बताए बिना सॉन्ग रिलीज कर दिया और उसमें उसके बोल्ड सीन दिखा दिए थे।

पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में काम के बदले समझौते के ऑफर मिलने के आरोप एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली की मॉडल श्वेता खन्ना ने दावा किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें एक गाने में रोल दिलाने के बहाने लुधियाना बुलाया गया था।

.

श्वेता ने कहा- वह इस मौके को लेकर काफी उत्साहित थीं, लेकिन जब वो लुधियाना के एक होटल में पहुंची और डायरेक्टर आधी रात को उसके कमरे में पहुंच गया। डायरेक्टर ने उसे साफ कह दिया कि रात बिताओगी तो ही गाना शूट होगा।

श्वेता ने कहा कि म्युजिक इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स, प्रड्यूसर्स व सिंगर्स ऐसे हैं, लड़कियों को देखते ही उनके माइंड में सेक्स दौड़ने लगता है। उसे कई बार डायरेक्टर्स, सिंगर्स व प्रड्यूडर्स इस तरह का ऑफर दे चुके हैं, लेकिन उसने कभी फेम के लिए होटल के कमरों में उनके साथ लेटना स्वीकार नहीं किया।

श्वेता ने कहा- पंजाब में उसका एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। अब तक वह दो गानों के लिए पंजाब आई और दोनों बार उसे गाना शूट करवाने के बदले कंप्रोमाइज करने को कहा गया, पर वो तैयार नहीं हुई। एक बार तो बिना समति के उसके बोल्ड सीन ले लिए थे, जिससे सॉन्ग यूट्यूब से डिलीट करवाया था। उनका कहना है कि अकेला ऐसा पंजाब में नहीं है, बल्कि सभी जगहों पर ऐसा ही है।

उसके साथ ऐसे कई घटनाएं हुई, हरियाणा से लेकर मुंबई तक। श्वेता ने बताया कि वो इस बात का खुलासा इसलिए कर रही हैं, ताकि लड़कियों को अवेयर कर सकूं कि वो इस इंडस्ट्री में आती हैं, तो अपना करेक्टर खुद बचाकर रखें।

मॉडल श्वेता खन्ना ने कहा कि सॉन्ग में काम करने का ऑफर मिलने से मैं बेहद उत्साहित थी। मेरी फेमिली भी इस बात से बेहद खुश थी।

मॉडल के साथ हुई दो घटनाओं को जानिए…

  • सॉन्ग में काम करने के लिए लुधियाना बुलाया: श्वेता खन्ना ने कहा कि 2020 में पंजाब के एक डायरेक्टर ने पंजाबी सॉन्ग में गाने के लिए लुधियाना बुलाया। सॉन्ग में काम करने का ऑफर मिलने से मैं बेहद उत्साहित थी। मेरी फेमिली भी इस बात से बेहद खुश थी।
  • होटल में कमरा बुक कर दिया: श्वेता ने बताया कि डायरेक्टर ने उसे कहा कि शूट के लिए सुबह अर्ली मॉर्निंग अलग-अलग साइट्स पर जाना है, इसलिए आप एक दिन पहले नाइट स्टे के लिए लुधियाना आ जाना। यहां पर आपके लिए होटल में कमरा बुक कर दिया है। अगले दिन शाम को लुधियाना आई और सीधे बताए गए होटल में गई।
  • फोन पर सूचना दी आ गई: श्वेता ने बताया कि उसने फोन पर डायरेक्टर को सूचना दी कि वो लुधियाना आ गई और होटल में है। कल कहां मिलना है, बता दें। जिस पर डायरेक्टर ने कहा कि थोड़ी देर में बात करते हैं, आप रेस्ट कर लो।
  • आपकी ड्रेस देखनी है, होटल आ रहा हूं: श्वेता ने बताया कि डायरेक्टर ने करीब 11 बजे फोन किया कि आप शूट के लिए कोन सी ड्रेस लेकर आई हैं, वो चेक करनी हैं, तो मैं होटल आ रहा हूं। मैंने कहा कि सुबह देख लेना तो उन्होंने कहा नहीं ड्रेस बहुत इंपोर्टेंट होती है। इसलिए अभी चेक करनी पड़ेंगी।
  • सेक्स करने की डिमांड: श्वेता ने बताया कि जैसे ही डायरेक्टर होटल के रूम में आया तो उसने पहले ड्रेस दिखाने की बात की। 12 बजे तक वापस ही नहीं गया। तो मैंने उसे कहा कि सर अब चले जाओ। जिस पर उसने कहा कि श्वेता तुम्हें नहीं पता कि एक दिन पहले क्यों बुलाया जाता। मैंने कहा नहीं। जिस पर उसने कहा कि सच में नहीं पता। उसके बाद उसने कहा कि आपके साथ नाइट बितानी और सेक्स करना है। मैंने मना किया और कहा कि क्या आपके साथ डील हुई थी। उसके बाद मैंने उसे कहा कि बहुत रात हो गई। सुबह देख लेंगे।
  • रात नहीं बिताई तो गाना रिलीज नहीं होगा: श्वेता खन्ना ने बताया कि डायरेक्टर ने उसे सीधे कह दिया कि अगर उसके साथ रात नहीं बिताई, तो गाना रिलीज नहीं होगा। श्वेता ने बताया कि उन्होंने कहा कि कल शूट के बाद फ्री होकर होटल में आ जाएंगे फिर देख लेंगे। श्वेता का कहना है कि वो शूट को छोड़ना भी नहीं चाहती थी और उसके साथ रात बिताना भी नहीं चाहती थी। इसलिए उसने बात कल पर टाल दी।
  • हस्बैंड को विश्वास में लिया: श्वेता ने बताया कि वह अगले दिन शूटिंग पर गई और उसी दौरान फोन करके अपने हस्बैंड को इस बारे में हल्की सी बात की और उन्हें विश्वास में लिया। श्वेता ने बताया कि शाम को जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, तो डायरेक्टर को कहा कि उसके हस्बैंड उसे लेने आ रहे हैं। उसे जाना पड़ेगा। इस बात पर वो झल्ला गया था और उसने फिर कहा कि ये सॉन्ग रिलीज नहीं होगा। जिस पर उसने कहा कि हस्बैंड को बुलाने की जरूरत नहीं है। वॉल्बो में चले जाओ। श्वेता खन्ना ने बताया कि उनका यह सॉन्ग रिलीज नहीं हुआ। बाद में उन्होंने खुद पैसे देकर सॉन्ग रिलीज किया। उन्होंने बताया कि सॉन्ग का नाम इसलिए नहीं बताउंगी, क्योंकि इस पर बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी हो जाएगी।
मॉडल श्वेता खन्ना ने कहा कि मैं गाने के लिए दो बार पंजाब आई, लेकिन दोनों बार ही कंप्रोमाइज करने के लिए बोला गया है।

मॉडल श्वेता खन्ना ने कहा कि मैं गाने के लिए दो बार पंजाब आई, लेकिन दोनों बार ही कंप्रोमाइज करने के लिए बोला गया है।

फगवाड़ा में शूट गाने को यूट्यूब से डिलीट करवाने की कहानी…

  • फगवाड़ा में सॉन्ग शूट करने बुलाया: श्वेता खन्ना ने बताया कि 2021 में उसे फिर पंजाबी सॉन्ग में काम करने के लिए बुलाया गया। फगवाड़ा में एक स्विमिंग पूल में शूट होना था। मुझे कहा गया कि शॉर्ट स्विमिंग सूट लेकर आना। मैं अपने हिसाब से थोड़ा बड़ा स्विमिंग शूट लेकर गई। शूट पानी के अंदर होना था।
  • धोखे से कर दिए बोल्ड सीन शूट: श्वेता ने बताया कि डायरेक्टर प्रड्यूसर ने धोखे से कैमरामैन से ऐसे एंगल से मेरे वीडियो शूट किए कि वो काफी बोल्ड थे। स्विमिंग शूट शरीर पर चिपक गया था और उसे क्लोजअप करके शूट कर दिया। जब वो नीचे झुगी तो उसके क्लोजअप शॉट बना दिए। ऐसे सीन न तो उसे दिखाए और न ही उससे बात की। श्वेता ने बताया कि उन्होंने उसी समय कह दिया था कि इसमें अगर कोई बोल्ड सीन हुए तो उन्हें हटा दो।
  • सिंगर करने लगा कंप्रो की डिमांड: श्वेता ने बताया कि उसी दौरान सिंगर उसे कहने लगा कि मेरे साथ कंप्रो करो। उसी दौरान मैं ने डायरेक्टर को कहा कि इसे चुप करवाओ। उसके बाद कैफे में एक सीन शूट होना था तो उस समय सिंगर मेरे ऊपर ही आकर बैठ गया और मेरे शरीर को टच करने लगा। जिस पर मैंने हंगामा कर दिया। श्वेता सिंह ने बताया कि डायरेक्टर की मां ने रिक्वेस्ट की और शूटिंग पूरी की।
  • डायरेक्टर ने बिना बताए सॉन्ग रिलीज कर दिया: श्वेता खन्ना ने बताया कि डायरेक्टर ने उसे बताए बिना सॉन्ग रिलीज कर दिया और उसमें उसके बोल्ड सीन दिखा दिए। जब उसे एक साथी का फोन आया कि सॉन्ग रिलीज हो गया और पांच दिन में ही 1 लाख व्यूज आ गए। उसने लिंक भेजा। श्वेता ने कहा कि जब उसने लिंक देखा तो पता चला कि गाने में बहुत बोल्ड सीन हैं।
  • गाना डिलीट करवाया: श्वेता ने बताया कि वहां भी डायरेक्टर और सिंगर कंप्रो की बात कर रहे थे। मैंने मना किया। उन्होंने बताया कि जब उसने सॉन्ग में सीन देखे तो तुरंत उसे हटाने को कहा। जब उसने नहीं हटाया तो उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। क्योंकि उसने मेरी सहमति के बिना ये सीन डाल दिए थे। मेरे साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। इसके बाद उन्होंने सॉन्ग डिलीट किया।

**************

ये खबर पढ़ें:

पंजाबी मॉडल को सॉन्ग में टेबल बनाया: सिंगर उसके ऊपर खाना रखकर खा रहा; अक्षिता बोली- पूरी कहानी ही बदल दी गई

पंजाबी सिंगर वरिंदर बराड़ के एल्बम 9/11 के विवादित टेबल सीन को लेकर चल रहे विवाद में अब वीडियो में नजर आई मॉडल और एक्ट्रेस अक्षिता शर्मा सामने आई हैं। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अक्षिता ने म्यूजिक वीडियो के मेकर्स और डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments