Thursday, June 4, 2026
Homeदेशईरान-अमेरिका तनाव का असर अलवर की मंडी तक, सरसों ने पकड़ी रफ्तार,...

ईरान-अमेरिका तनाव का असर अलवर की मंडी तक, सरसों ने पकड़ी रफ्तार, 9000 रुपये क्विंटल पहुंचने की उम्मीद


X

ईरान-अमेरिका तनाव का असर अलवर की मंडी तक, सरसों ने पकड़ी रफ्तार

 

arw img

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान की कृषि मंडियों में भी साफ दिखाई देने लगा है. अलवर और खैरथल-तिजारा की अनाज मंडियों में सरसों के भाव लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. मंडी में सरसों के दाम दो महीने में करीब 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ चुके हैं और कई जगह 7900 रुपये प्रति क्विंटल तक कारोबार हो रहा है. व्यापारियों का मानना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो सरसों 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है.

किसानों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें अपनी उपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे उत्पादन लागत निकलने के साथ बेहतर मुनाफा भी हो रहा है. मंडियों में बड़ी मात्रा में सरसों की आवक हो रही है, जबकि जिन किसानों ने अपनी फसल घरों में स्टॉक कर रखी थी, वे भी अब ऊंचे भाव का लाभ लेने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं. आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सरसों के दाम, किसानों को कितना फायदा हो रहा है और आगे बाजार का क्या रहेगा रुख. देखिए अलवर और खैरथल-तिजारा मंडियों से यह खास रिपोर्ट.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments