उन्नाव में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार रात करीब 11:55 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के शेखपुरा नरी स्थित जनता ढाबा के पास हुई। यूपी 14 सीए 7904 नंबर की इकोस्पोर्ट कार ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उन्नाव भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम अब्बासपुर, थाना कोतवाली नगर, उन्नाव के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इकोस्पोर्ट कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की पहचान और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी की जा रही है। कोतवाली सदर प्रभारी चंद्रकांत मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
उन्नाव में कार की टक्कर से युवक की मौत: पैदल घर जा रहा था, तेज रफ्तार के कारण हादसा, चालक गिरफ्तार, इको-स्पोर्ट्स जब्त – Unnao News
RELATED ARTICLES

