Wednesday, July 15, 2026
Homeफूडसुबह नाश्ते में क्या बनाएं? ट्राई करें 5 मिनट वाली हेल्दी वेज...

सुबह नाश्ते में क्या बनाएं? ट्राई करें 5 मिनट वाली हेल्दी वेज मैक्रोनी रेसिपी


होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह नाश्ते में क्या बनाएं? ट्राई करें 5 मिनट वाली हेल्दी वेज मैक्रोनी रेसिपी

Last Updated:

अगर सुबह समय की कमी हो और झटपट हेल्दी नाश्ता बनाना हो, तो 5 मिनट वाली वेज मैक्रोनी बेहतरीन विकल्प है. ताजी सब्जियों, हल्के मसालों और चीज या पनीर के साथ तैयार यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ बच्चों के टिफिन और ऑफिस ब्रेकफास्ट के लिए भी परफेक्ट है.

अगर सुबह ऑफिस, स्कूल या किसी जरूरी काम के लिए जल्दी निकलना हो और समझ न आए कि नाश्ते में क्या बनाया जाए, तो मैक्रोनी एक बेहतरीन विकल्प है यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। खास बात यह है कि इसमें अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है. यही वजह है कि आजकल मैक्रोनी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डिश बन चुकी है.

स्वादिष्ट मैक्रोनी बनाने के लिए सबसे पहले उसे सही तरीके से उबालना बेहद जरूरी है इसके लिए एक गहरे बर्तन में 1 लीटर पानी डालकर तेज आंच पर उबाल लें जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें 1 छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें. तेल डालने से मैक्रोनी आपस में चिपकती नहीं है अब उबलते पानी में 1 कप मैक्रोनी डालें और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह बर्तन की तली में न चिपके मैक्रोनी को 7 से 10 मिनट तक उबालें.

मैक्रोनी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मटर, प्याज, टमाटर और स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां मिलाने से यह विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर हो जाती है. यदि इसमें थोड़ा पनीर या चीज भी मिलाया जाए, तो प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और यह संतुलित नाश्ता बन जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर घर में पहले से उबली हुई मैक्रोनी उपलब्ध हो, तो मात्र 5 मिनट में स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी है, जिनके पास सुबह समय की कमी रहती है. आप आसानी से 5 मिनट में मैक्रोनी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे हैं.

सबसेपहले गैस पर एक पैन गर्म करें और उसमें तेल या मक्खन डालें. इसके बाद प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च, मटर और स्वीट कॉर्न डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक चलाएं इसके बाद टमाटर डालें और हल्का नरम होने दें अब टमाटर सॉस, चिली सॉस, नमक, काली मिर्च, ओरिगैनो और मिर्च फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब पहले से उबली हुई मैक्रोनी डालें और सभी मसालों के साथ अच्छी तरह टॉस करें करीब 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं आखिर में ऊपर से हरा धनिया और चीज डालकर गर्मागर्म परोसें

मैक्रोनी कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है इसमें शिमला मिर्च, गाजर, मटर, प्याज, टमाटर और स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां मिलाने से यह विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर हो जाती है। यदि इसमें थोड़ा पनीर या चीज भी मिलाया जाए तो प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है और यह संतुलित नाश्ता बन जाता है

बच्चे अक्सर हरी सब्जियां खाने से बचते हैं, लेकिन जब वही सब्जियां मैक्रोनी में मिलाकर बनाई जाती हैं तो वे आसानी से खा लेते हैं। यही कारण है कि यह रेसिपी स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन के लिए भी शानदार विकल्प मानी जाती है अगर आप रोजाना पराठा, पोहा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता चाहते हैं, तो 5 मिनट वाली वेज मैक्रोनी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments