Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश​​​​​​​आर्मी जवान बनकर की शादी, बाद में निकला धोखेबाज: पत्नी बोली-...

​​​​​​​आर्मी जवान बनकर की शादी, बाद में निकला धोखेबाज: पत्नी बोली- मारपीट कर घर से निकाला, भाजपा नेता के साथ अपहरण की कोशिश – Bareilly News


शादी से पहले युवक ने खुद को फौजी बताया और वर्दी में फोटो दिखाई। इसी भरोसे पर मेरी शादी घर वालों ने कर दी। शादी के बाद घर से पति आर्मी की वर्दी पहनकर निकला। बोला- ड्यूटी जा रहा हूं। 15 दिन बाद लौटा तो कभी ड्यूटी पर नहीं गया। मुझे शक हुआ तो उसने खुद कब

.

ये कहना है उस महिला को जिसका अपहरण पति और उसके दोस्त भाजपा नेता ने की और 5 घंटे तक बंधक बनाया। भाजपा नेता के धमकाने का ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न​​​​​ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अब पूरा मामला पढ़िए…

इज्जतनगर की रहने वाली नीतू ने बताया- शादी से पहले लड़के पक्ष के लोग मुझे देखने आए थे। मेरे घर वालों को लड़के ने बताया- मैं अभी इंडियन आर्मी में हूं। उसके बाद घर वालों ने भी सवाल किया। जिसका उसने घुमाकर कर जवाब दे दिया। घर वाले भी उससे इंप्रेस हो गए। इसके बाद मेरी शादी 15 फरवरी 2023 को फरीदपुर के रहने वाले अरविंद यादव से हो गई।

नीतू ने बताया- शादी के बाद अरविंद आर्मी की वर्दी पहनकर निकला। बोला- जम्मू में मेरी तैनाती है और मैं ड्यूटी पर जा रहा हूं। करीब 15 दिन तक वह घर नहीं लौटा। इस दौरान फोन पर वह बात करता रहा। उसके बाद वह बरेली लौट आया। इसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं जा रहा था।

15 फरवरी 2023 को अरविंद और नीतू की शादी हुई थी।

15 फरवरी 2023 को अरविंद और नीतू की शादी हुई थी।

युवती ने बताया- करीब 6 महीने बीत गए तो मुझे शक हुआ। मैंने अरविंद से पूछा कि तुम ड्यूटी नहीं जा रहे हो। मुझे कुछ गड़बड़ लग रहा है। मैंने भी उसके बारे में जांच-पड़ताल करवाई। बाद में उससे पूछा तो उसने खुद की कबूल कर लिया कि वह आर्मी में नहीं है। उसे केवल आर्मी जैसा दिखने का शौक हैं। पता चला कि वह बेरोजगार है।

सच्चाई सामने आने के बाद मारना पीटना शुरू कर दियापीड़िता नीतू ने बताया- जब मुझे युवक के बेरोजगार होने की सच्चाई पता चली तो मैंने पूछा कि तुमने झूठ क्यों बोला। तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया।

बोलता था कि खर्च चलाने के लिए अपने घर से रुपए ले आओ। दहेज में भी बहुत कुछ नहीं दिया। वह लगातार मायके से दहेज लाने का दबाव बनाता रहा। जब मैंने इनकार किया, तो मुझे बेरहमी से मारा-पीटा गया। खाना-पानी तक नहीं दिया जाता था और घर के सारे काम जबरन करवाए जाते थे।

अरविंद अक्सर आर्मी लिखी बाइक पर शहर में घूमता था।

अरविंद अक्सर आर्मी लिखी बाइक पर शहर में घूमता था।

गर्भावस्था में किया घर से बाहर

पीड़िता नीतू ने बताया- जब वह सात महीने की गर्भवती थी, तब भी अरविंद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दो महीने बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन ससुराल से कोई भी हालचाल तक पूछने नहीं आया। थक-हार कर नीतू ने पति अरविंद यादव के खिलाफ 3 महीने पहले दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस का केस दर्ज करवाया।

केस दर्ज होने के बाद मेरे अपहरण की कोशिश

फरीदपुर थाने में मैंने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस का केस दर्ज करवाया। तो पति ने केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। वह दोस्तों से धमकी दिलवाता था।

युवती ने बताया- जब मैं एक जून को वह स्कूटी की सर्विस कराने फरीदपुर गई थी, तभी अरविंद ने भाजपा नेता प्रदीप यादव और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरा अपहरण कर लिया। सभी ने जबरन कार में डालकर रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक घर में ले गए।

यह तस्वीर अरविंद यादव की है। जब वह भारतीय सेना की वर्दी में था।

यह तस्वीर अरविंद यादव की है। जब वह भारतीय सेना की वर्दी में था।

समझौता कर लो, वरना बर्बाद कर देंगे

नीतू ने बताया- भाजपा नेता प्रदीप यादव ने उसे धमकी दी कि अरविंद से समझौता कर लो और केस वापस ले लो, नहीं तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे। उसे करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा गया। जब वहां मकान मालकिन आई तो सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मैं किसी तरह घर पहुंची।

फोन पर भाजपा नेता ने दी धमकी

युवती ने बताया- जब मैं घर पहुंची तो इसके बाद प्रदीप यादव ने मुझे फोन कर अशोभनीय भाषा में धमकी दी। उसने गंदी-गंदी गालियां दीं और कहा, तुझे देख लूंगा। नीतू का कहना है कि भाजपा नेता होने के नाते उस पर पार्टी के कई लोगों की ओर से केस खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है।

सीओ फरीदपुर संदीप कुमार ने कहा-

QuoteImage

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। महिला की तहरीर पर अरविंद यादव, भाजपा नेता प्रदीप यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ फरीदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। घटना के स्थान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

QuoteImage

————————

ये खबर भी पढ़िए…

कानपुर CMO बोले- DM मीटिंग में किस्से-कहानियां सुनाते हैं:कहा- महिला कर्मचारी भी परेशान, किसी दिन कपड़े फटेंगे; अभद्र लैंग्वेज का ऑडियो वायरल

कानपुर डीएम को कार्यशैली को लेकर दो ऑडियो सामने हैं। ऑडियो में डीएम को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। दोनों ऑडियो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी का बताए जा रहे हैं।

इसमें वह कह रहे हैं, देखो ऐसा है 75 के 75 जिले में यही एक ऐसा…. है जो ढोल बजा रहा है। दूसरा, मैंने आज तक ऐसा डीएम देखा ही नहीं जो किसी बात को इत्ती करके बोले। हालांकि सीएमओ ने ऑडियो उनके होने से इनकार किया है। पढ़िए पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments