Monday, June 29, 2026
Homeबॉलीवुडअहमदाबाद विमान हादसे में अमिताभ ने खोया करीबी, ट्रोल होने के बाद...

अहमदाबाद विमान हादसे में अमिताभ ने खोया करीबी, ट्रोल होने के बाद भी नहीं माने, कहा-‘जांच में पारदर्शिता जरूरी’


Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर गहरा दुख जताया है जिसमें उनके करीबी के बेटे की भी मौत हुई. उन्होंने हादसे की पारदर्शी जांच की मांग की और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया और जांच की मांग की है.

हाइलाइट्स

  • अमिताभ बच्चन ने एयर इंडिया हादसे पर दुख जताया.
  • हादसे में अमिताभ के करीबी के बेटे की मौत हुई.
  • अमिताभ ने हादसे की पारदर्शी जांच की मांग की.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे पर एक बार फिर गहरा दुख जताया है. 12 जून को हुए इस हादसे पर महानायक ने घंटों बाद पोस्ट किया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. ट्रोलिंग के बाद एक बार फिर बिग बी ने इस बारे में बात की. इस हादसे में उनके एक करीबी के बेटे की भी जान गई, जिससे वह बेहद दुखी हैं.

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह बहुत दुखी हैं और उन्होंने प्रार्थना की कि यह दुख हमें एकजुट करे ताकि हम उन लोगों को सम्मान दे सकें जिन्होंने अपनी जान गंवाई. साथ ही उन्होंने हादसे की जांच पारदर्शिता के तरीके से होने की बात कही.

मुझे बहुत दुख पहुंचा , मैं व्यथित हूं…

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘एयर इंडिया हादसे से मुझे बहुत दुख पहुंचा है और मैं व्यथित हूं. हमारे लोगों के अलावा, जिन बाकी देशों ने अपने नागरिकों को इस हादसे में खोया है, उनके लिए मेरी पूरी संवेदना और समर्थन है. दुआ करता हूं कि ये दुख हमें एकजुट करे, ताकि हम सभी मिलकर मृतजनों के प्रति अपना सम्मान प्रकट कर सकें.’

जांच में पारदर्शिता जरूरी

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, ‘इस हादसे की जांच ईमानदारी और पारदर्शिता से होनी चाहिए, ताकि हम इसे हमेशा याद रखें और इससे कुछ सीख सकें. हमें मजबूत बनना होगा, सही कदम उठाने होंगे और जल्दी सीख लेनी होगी, ताकि सभी को इस दुख से उबरने में मदद मिल सके.’

प्लेन क्रैश हादसे में गई बिग बी के करीबी के बेटे की जान

इस हादसे में अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त के बेटे की भी मौत हो गई, जिसके जाने के बाद बिग बी भावुक हो उठे. बिग बी ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, ‘और आज की सुबह ने मुझे और मेरे परिवार को एक और गहरा सदमा दिया. ये सुबह दुखभरी खबर लेकर आई. हमारे एक बहुत ही प्रिय मित्र ने अपना बेटा खो दिया. वह युवा था और यह सब एकदम अचानक हुआ. हमारे दोस्त और हम किस दर्द और दुख से गुजर रहे हैं, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. विश्वास करना बहुत कठिन है कि ऐसा हुआ है. अब बस प्रार्थना करनी है और दुख में दुखी लोगों को हिम्मत देना है ताकि उन्हें इस नुकसान को सहने की शक्ति मिले.’

12 जून की दोपहर को हुआ दर्दनाक हादसा

आपको बता दें कि 12 जून की दोपहर को एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान एआई-171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था. उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद यह विमान बी.जे. मेडिकल कॉलेज के पास एक रिहायशी इलाके में गिर गया. इस हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई. इस दुर्घटनाग्रस्त विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू मेंबर और 2 पायलट थे. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में केवल एक व्यक्ति ही बच पाया, जो 11ए सीट पर बैठा था। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

अहमदाबाद विमान हादसे में अमिताभ ने खोया करीबी, कहा-‘जांच में पारदर्शिता जरूरी’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments