Saturday, June 13, 2026
Homeबॉलीवुडआंखों में सपने, जेब में 500 रुपये लेकर पहुंची मुंबई, डेब्यू मूवी...

आंखों में सपने, जेब में 500 रुपये लेकर पहुंची मुंबई, डेब्यू मूवी से छा गई बरेली की छोरी

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस का फिल्मी सफर प्रेरणादायक है. बरेली में जन्मीं एक्ट्रेस शुरुआत में पायलट या साइंटिस्ट बनना चाहती थीं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की. कॉलेज के दिनों में एक मॉडलिंग कॉम्पिटिशन जीतने के बाद उनका रुझान ग्लैमर जगत की तरफ हुआ. वह महज 500 रुपये लेकर मुंबई आई थीं और परिवार से बिना मदद लिए स्ट्रगल किया. साल 2016 की सुपरहिट फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली. वे आज हिंदी सिनेमा में अपनी खास जगह बना चुकी हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस को आज हर कोई जानता है. मगर जब उन्होंने सिनेमा में कदम रखा था, तब इससे उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. वो उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लेकिन उनकी कामयाबी की कहानी उतनी आसान नहीं रही है, जितनी बाहर से हम लोगों को दिखाई देती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है. (फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था. वैसे उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के टनकपुर का रहने वाला है. उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस विभाग में एक बड़े अफसर रहे हैं, जबकि उनकी मां हेल्थ डिपार्टमेंट में काम करती थीं. बचपन से ही दिशा पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज थीं. मजेदार बात ये है कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना तक नहीं देखा था. (फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

दिशा शुरुआत में या तो एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं या फिर एक साइंटिस्ट. इसी वजह से उन्होंने आगे चलकर इंजीनियरिंग और बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई भी की. लेकिन कॉलेज के दिनों में किस्मत ने एक नया मोड़ लिया, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की सलाह दी. दिशा ने न सिर्फ उसमें भाग लिया, बल्कि उस कॉम्पिटिशन को जीत भी लिया.
(फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

जीत के बाद दिशा के लिए मॉडलिंग के नए रास्ते खुल गए और उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम करने का मौका मिलने लगा. विज्ञापनों में कैमरे का सामना करते-करते उनका रुझान एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगा. आखिरकार, अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख करने का फैसला किया, जो कि बिल्कुल भी आसान नहीं था. (फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पहली बार मुंबई आई थीं, तब उनकी जेब में महज 500 रुपए थे. मुंबई जैसे महंगे शहर में इतने कम पैसों के साथ टिकना किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वो अपने परिवार से कोई आर्थिक मदद नहीं लेंगी और जो भी करेंगी, अपने दम पर करेंगी.
(फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

दिशा ने शुरुआती दौर में काम पाने के लिए दिन-रात एक कर दिया. वह सुबह से शाम तक लगातार ऑडिशन देती थीं, मॉडलिंग करती थीं और रिजेक्शन मिलने पर भी कभी हिम्मत नहीं हारती थीं. मुंबई के इस कड़े स्ट्रगल ने उन्हें अंदर से बहुत मजबूत बना दिया, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर अपने करियर में मिला. (फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

दिशा को साल 2015 में पहली बड़ी सफलता एक तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से मिली, जहां उनके काम की तारीफ हुई. इसके ठीक एक साल बाद यानी 2016 में उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका झा के छोटे से रोल में ही उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ दी.
(फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

disha patani, disha patani news, disha patani movies, disha patani birthday, disha patani family, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी फिल्म, दिशा पाटनी जन्मदिन

‘धोनी’ फिल्म की कामयाबी के बाद दिशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने ‘बागी 2’, ‘मलंग’, ‘योद्धा’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. दिशा फिल्मों के साथ-साथ अपनी गजब की फिटनेस और मार्शल आर्ट्स के लिए भी युवाओं के बीच मशहूर हैं. (फोटो साभार: Instagram@dishapatani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments