Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडरिद्धिमा ने नीतू-रणबीर कपूर मनाया क्रिसमस, दिखाई सेलिब्रेशन की पहली झलक, आलिया...

रिद्धिमा ने नीतू-रणबीर कपूर मनाया क्रिसमस, दिखाई सेलिब्रेशन की पहली झलक, आलिया की मां सोनी राजदान का जताया आभार


Last Updated:

रिद्धिमा कपूर साहनी ने नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी बेटी समारा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए रिद्धिमा आलिया के मम्मी और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर पहुंची. रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी भी सोनी के घर गईं. रिद्धिमा ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है और एक खूबसूरत नोट शेयर किया है.

ख़बरें फटाफट

रिद्धिमा कपूर ने आलिया-रणबीर के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial)

मुंबई. रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने फैंस को कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई, जिसमें उनके भाई रणबीर कपूर और भाभी आलिया भट्ट भी नजर आए. यह खास झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस को परिवार के त्योहार के खास पलों की झलक मिली. रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और उनकी बेटी समारा साहनी नजर आ रही हैं. रिद्धिमा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने क्रिसमस डिनर सोनी राजदान के घर पर किया.

रिद्धिमा कपूर ने क्रिसमस स्पेशनल इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस पेड़ के नीचे रखे गिफ्ट्स के बारे में नहीं है, बल्कि उन लोगों के बारे में है जो उसके आसपास इकट्ठा होते हैं. ऐसे पलों और परिवार के लिए बहुत आभारी हूं, जो हर सीजन को खास बना देता है! क्रिसमस डिनर में प्यार, मेहनत और देखभाल के लिए सोनी राजदान आंटी का धन्यवाद”

Ridhima post
रिद्धिमा कपूर साहनी का क्रिसमस सेलिब्रेशन पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में शामिल हुए. रिद्धिमा ने उन्हें मिस किया. उन्होंने कैप्शन के आखिरी में लिखा,”हमें आपकी कमी खली भरत. ग्रेटफुल हूं. थैंकफुल हूं. ब्लेस्ड हूं.” फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर रह रिद्धिमा को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं. नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी रिद्धिमा के साथ वाली एक सेल्फी शेयर की है.

Neetu post
नीतू कपूर ने बेटी के साथ शेयर की फोटो. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Neetu54)

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की ‘लव एंड वॉर’ की पहली झलक इस महीने होगी रिलीज?

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर मच अवेटेज फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जनवरी 2026 में फिल्म की पहली झलक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मिड-डे ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, “शुरू से ही प्लान था कि टीम जनवरी में कोई ऐसा एसेट रिलीज करेगी जिससे ऑडियंस को फिल्म की दुनिया की झलक मिले

ईद 2026 को रिलीज हो सकती है आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ‘लव एंड वॉर’

सूत्र ने आगे कहा, “यह कोई ऑफिशियल पोस्टर या सेट से ली गई तस्वीरें हो सकती हैं, जिसे भंसाली ने बड़ी बारीकी से तैयार किया है. दर्शक पहले ही लीक हुई तस्वीरों के जरिए एक्टर्स के लुक देख चुके हैं, लेकिन अब डायरेक्टर चाहते हैं कि लोग उनकी नजर से ‘लव एंड वॉर’ को देखें.” फिल्मफेयर के हवाले से एक सूत्र ने बताया,”संजय लीला भंसाली ने ‘लव एंड वॉर’ के लिए 1970 के दशक का इटली मुंबई में ही रीक्रिएट किया. दिवाली से पहले करीब दस दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और अब आखिरी 20 दिन का शेड्यूल, जिसमें फिल्म का ग्रैंड क्लाइमेक्स शूट होगा, दिसंबर 2025 तक इटली में होने की उम्मीद है. टीम ईद 2026 पर फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रही है.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

रिद्धिमा ने आलिया-नीतू-रणबीर कपूर मनाया क्रिसमस, दिखाई सेलिब्रेशन की पहली झलक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments