Monday, June 15, 2026
Homeबिज़नेसअमेरिका-ईरान समझौते से शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्‍स-निफ्टी में जोरदार उछाल

अमेरिका-ईरान समझौते से शेयर बाजार गदगद, सेंसेक्‍स-निफ्टी में जोरदार उछाल


Last Updated:

Stock Market Today : अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से शेयर बाजार गदगद है. समझौते के ऐलान से एशियाई बाजारों में आई तेज तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ खुले हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शेयर मार्केट में आज तेजी है.

नई दिल्‍ली. अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से शेयर बाजार गदगद है. समझौते के ऐलान से एशियाई बाजारों में आई तेज तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त के साथ खुले हैं.सेंसेक्‍स आज 1,197 अंकों की तेजी के साथ 76725.27 अंकों पर खुला. निफ्टी 50 भी 339.15 अंकों की बढत के साथ 23984.85 पर खुला.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांति समझौते पर सहमत होने का ऐलान करने से दुनिया ने राहत की सांस ली है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 3.5 प्रतिशत गिरकर 83.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त होने की खबर का असर भारत सहित सारे एशियाई शेयर बाजारों पर दिखा है. जापान के निक्केई 225 सूचकांक में 5.12 फीसदी की तेजी तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.07 फीसदी चढ़ गया.

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments