Sunday, June 14, 2026
Homeबिज़नेसनया घर खरीदना हो या मेडिकल इमरजेंसी! बिना ब्याज PF खाते से...

नया घर खरीदना हो या मेडिकल इमरजेंसी! बिना ब्याज PF खाते से ऐसे निकालें पैसा


Last Updated:

नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सिर्फ रिटायरमेंट बचत का साधन नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर यह एक बड़ा सहारा भी बन सकता है. घर खरीदने, घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई, शादी या मेडिकल इमरजेंसी जैसी परिस्थितियों में कर्मचारी अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं.

Zoom

मुसीबत में काम आएगा आपका PF!

EPF Withdrawal Online: जीवन में कब कैसी जरूरत आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी हो या फिर अपने सपनों का घर खरीदना, इन सभी के लिए एक मोटी रकम की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में अक्सर लोग बैंक लोन या रिश्तेदारों से कर्ज लेने के बारे में सोचते हैं, जहां भारी ब्याज चुकाना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ (PF) खाते में जमा रकम इस मुश्किल वक्त में आपके सबसे बड़े काम आ सकती है?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने खाताधारकों को विशेष परिस्थितियों में बिना किसी ब्याज के एडवांस पैसे निकालने (EPF Partial Withdrawal) की सुविधा देता है. यह कोई लोन नहीं है, बल्कि आपकी ही गाढ़ी कमाई का हिस्सा है, इसलिए इस पर कोई ब्याज नहीं लगता. आइए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से इसके लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

इन नियमों के तहत मिलता है पैसा
ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, आप बीमारी के इलाज के लिए अपनी सैलरी का 6 गुना या कर्मचारी शेयर का पूरा हिस्सा (जो भी कम हो) निकाल सकते हैं. वहीं, नया घर खरीदने या निर्माण के लिए भी नौकरी की अवधि के आधार पर एक निश्चित हिस्सा एडवांस के रूप में निकाला जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि मेडिकल एडवांस के लिए अब किसी बड़े डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं होती और यह पैसा बेहद कम समय में प्रोसेस हो जाता है.

PF एडवांस निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट है और वह आपके आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं.

  • सबसे पहले EPFO सदस्य पोर्टल पर जाएं और अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद Online Services सेक्शन में जाएं और Claim (Form-31, 19, 10C) ऑप्शन चुनें.
  • अपना बैंक खाता नंबर दर्ज कर वेरिफिकेशन करें. इसके बाद Proceed for Online Claim पर क्लिक करें.
  • ड्रॉप-डाउन मेन्यू में क्लेम का प्रकार चुनें. घर खरीदने, मेडिकल इमरजेंसी या दूसरी जरूरत के अनुसार Form-31 का ऑप्शन चुनना होता है.
  • आवश्यक जानकारी भरें और जरूरत पड़ने पर दस्तावेज अपलोड करें.
  • आधार बेस्ड OTP वेरिफिकेशन पूरा करें और क्लेम सबमिट कर दें.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments