Sunday, June 14, 2026
Homeबिज़नेसStocks to Buy: 12 महीनों में ही वारे-न्यारे, ब्रोकरेज ने बताए कमाई...

Stocks to Buy: 12 महीनों में ही वारे-न्यारे, ब्रोकरेज ने बताए कमाई वाले 3 शेयर


Last Updated:

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भी चुनिंदा शेयरों से कमाई होने की संभावना बरकरार रहती है. देश की तीन दिग्‍गज ब्रोकरेज हाउसेज ने ऐसे ही तीन शेयरों में पैसा लगाने की सलाह दी है, जो आने वाले 12 महीनों में निवेशकों को जोरदार रिटर्न दे सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस शेयर को खरीदने की सलाह दी है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार पिछले कुछ समय से हिचकोले खा रहा है. अस्थिरता के इस दौर में आप भी अगर कमाई वाले शेयरों की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की है. देश के दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेस ने मजबूत बिजनेस मॉडल, सेक्टर में बढ़ती मांग और भविष्य की विस्तार योजनाओं को देखते हुए तीन ऐसी कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाने की सलाह निवेशकों को दी है जिनमें अगले एक साल में ही 61 फीसदी तक की जोरदार तेजी आ सकती है.

ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस शेयर में जोरदार तेजी आने की उम्‍मीद जताई है तो अजमेरा रियल्टी शेयर पर एमके ग्‍लोबल बुलिश है. ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज शेयर से जोरदार कमाई की आस आनंद राठी को है.

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस शेयर दे सकता है 61% रिटर्न

चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि यह शेयर आने वाले समय में 1,250 रुपये का स्‍तर छू सकता है. शेयर का करंट प्राइस 775 रुपये है. इसका मतलब है कि निवेशकों को 61 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न मिल सकता है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर, ट्रांजिट डिजिटाइजेशन और डाटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भविष्य के सबसे बड़े ग्रोथ थीम्स पर काम कर रही है.

अजमेरा रियल्‍टी कराएगा जोरदार कमाई

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने अजमेरा रियलटी एंड इंफ्रा शेयर में पैसा लगाने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 175 रुपये तय किया है. शेयर का मौजूदा बाजार भाव 121 रुपये है, जिससे इसमें करीब 45 फीसदी की तेजी आ सकती है. ब्रोकरेज का कहना है कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने वाली इस रियल एस्टेट कंपनी ने कोविड के बाद शानदार वापसी की है. वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच कंपनी की प्री-सेल्स में 24 फीसदी की जोरदार कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की गई है.

ल्‍यूमैक्‍स ऑटो शेयर में भी है दम

ब्रोकरेज हाउस आनंद राठी ने ल्‍यूमैक्‍स ऑटो टेक्‍नोलॉजीज पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने अगले 12 महीनों के लिहाज से इस शेयर का टारगेट प्राइस 2,150 रुपये तय किया है. शेयर का मौजूदा भाव 1,634 रुपये है. ब्रोकरेज का कहनाह है कि कंपनी पैसेंजर व्हीकल (PV) कंपोनेंट्स सेगमेंट में बेहद मजबूत स्थिति में है कंपनी के पास बेहद मजबूत ऑर्डर बुक और देश के प्रतिष्ठित ग्राहक हैं.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments