Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारअभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन: 89 साल...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन: 89 साल की उम्र में पटना आवास पर ली अंतिम सांस, पैतृक गांव में शोक – Gopalganj News



बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव, जो उनका पैतृक स्थान है, में शोक की लहर दौड़

.

अस्वस्थ थीं, बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रही थीं

परिवार के सूत्रों के अनुसार, हेमवंती देवी कुछ समय से अस्वस्थ थीं और बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं।उनके निधन के समय अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्वयं पटना में मौजूद थे।टीम पंकज त्रिपाठी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, मां ने अपने प्रियजनों के बीच, नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

दो साल पहले पिता का भी हुआ था निधन

यह परिवार के लिए दूसरा बड़ा आघात है।साल 2023 में पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का भी निधन हुआ था।अब, एक वर्ष के भीतर माता-पिता दोनों को खो देना अभिनेता और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और कठिन समय है।

मां के बेहद करीब थे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी अपनी मां से गहरा जुड़ाव रखते थे।वह अक्सर इंटरव्यू और सार्वजनिक मंचों पर मां के संघर्ष और संस्कारों का उल्लेख करते थे।उनकी मां ने ही उन्हें सादगी, ईमानदारी और श्रम की संस्कृति सिखाई थी, जिसका असर अभिनेता की जीवनशैली में झलकता था।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए परिजन और करीबी

हेमवंती देवी के अंतिम संस्कार में परिवार के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।गांव में लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि हेमवंती देवी सादा जीवन और उच्च विचारों के लिए जानी जाती थीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments