Thursday, May 7, 2026
HomeबॉलीवुडZubeen Garg Death Case: विश्वासघाती है जुबिन गर्ग का मैनेजर? CID को...

Zubeen Garg Death Case: विश्वासघाती है जुबिन गर्ग का मैनेजर? CID को मिला बड़ा सुराग! बरामद हुआ ये खास सामान


Last Updated:

Zubeen Garg Death Case Update: जुबिन गर्ग के निधन केस में रोज अपडेट सामने आ रहे हैं. हाल ही में सिंगर की मौत के मामले में सीआईडी को बड़ा क्लू मिला है.

नई दिल्ली. असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में सीआईडी को बड़ा क्लू मिला है. उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा से जुबिन के कई खास सामान बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने गर्ग की कई निजी चीजें अपने पास रख ली थीं.

सिंगापुर में हुए इस हादसे की जांच करते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूरे घटनाक्रम को रीक्रिएट किया है. जांच टीम ने श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा दोनों मुख्य आरोपियों की लंबी पूछताछ की है.

खबर है कि सिद्धार्थ लगातार अपने बयान बदल रहे हैं और उनसे कई झूठ भी पकड़े गए हैं. पूछताछ के दौरान पता चला है कि 18 सितंबर की रात, यानी जुबिन गर्ग की मौत से एक रात पहले, एक पार्टी हुई थी. इस पार्टी में सिंगर के भाई शेखर और संदीपन गर्ग भी मौजूद थे. इस पार्टी और उसके बाद समुद्र किनारे की गतिविधियों पर भी SIT ने सवाल-जवाब किए हैं.

CID ने घटना को रीक्रिएट करके यह पता लगाने की कोशिश की कि उस रात पार्टी किसने आयोजित की थी और उसमें कौन-कौन शामिल था. साथ ही यॉट पार्टी और उससे जुड़े लोगों की भी जांच हो रही है.

हमारी सहयोगी वेबसाइट असम न्यूज 18 के एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ शर्मा के पास से जुबिन गर्ग का बैग, कई दस्तावेज और दवाइयों की स्ट्रिप बरामद की गई. SIT अब इन दवाइयों की जांच कराएगी ताकि यह साफ हो सके कि इनमें क्या-क्या था और इनका इस्तेमाल कैसे हुआ.

Zubeen Garg Death Case, Zubeen Garg Death Case update, zubeen garg news, zubeen garg death news, zubeen garg news, zubeen update, zubeen news, zubeen garg news update, zubeen garg news today, जुबिन गर्ग डेथ केस , जुबिन गर्ग डेथ केस अपडेट

बताया जा रहा है कि पूछताछ में सिद्धार्थ ने कई चौंकाने वाले कबूलनामे भी किए हैं, जिससे जांच और आगे बढ़ गई है. SIT मान रही है कि इन सबूतों और बयान से मामले की सच्चाई सामने आ सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

Zubeen Death Case: विश्वासघाती है जुबिन गर्ग का मैनेजर? CID को मिला बड़ा सुराग



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments