Sunday, June 21, 2026
Homeबॉलीवुडअक्षय खन्ना की हीरोइन, ब्लॉकबस्टर देकर छोड़ दी एक्टिंग, अब बेचती हैं...

अक्षय खन्ना की हीरोइन, ब्लॉकबस्टर देकर छोड़ दी एक्टिंग, अब बेचती हैं घर


Last Updated:

बॉलीवुड की वो जानी मानी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं. फिर भी वह दस साल एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. साल 2003 में जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन इंडस्ट्री से यूं गायब हो जाएंगी. अब वह एक्ट्रेस लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रख चुकी हैं और आज वह वहां एक सफल रियल एस्टेट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं.

वो खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं, कॉमेडी फिल्म हंगामा से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली रिमी सेन हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही अपनी पहचान बना ली थीं. उनकी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें जल्द ही धूम, गोलमाल, फिर हेराफेरी और क्योंकि जैसी बड़ी फिल्मों में काम दिला दिया.

बंगाली बाला रिमी सेन को लोग आज भी याद करते हैं. हालांकि अब वह तकरीबन 14 साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं.अब वह एक्ट्रेस लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रख चुकी हैं और आज वह वहां एक सफल रियल एस्टेट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं.

करियर में रिमी ने ज्यादातर कॉमेडी रोल से तहलका मचाया था. ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘दीवाने हुए पागल’ और ‘शादी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में तो उनकी कॉमिक टाइमिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन अपने एक फैसले से उन्होंने लोगों को चौंका दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

paresh rawal, paresh rawal news, paresh rawal movies, paresh rawal struggle, paresh rawal birthday, paresh rawal struggle

रिमी अपना एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थीं. उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा था. लेकिन रिअक्षय खन्ना के साथ फिल्म ‘हंगामा’ में तो उन्होंने डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था.

फिर एक वक्त वो भी आया जब रिमी कॉमेडी रोल निभाकर तंग आ चुकी थीं और धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बनानी शुरू कर दी.फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया और दुबई शिफ्ट हो गईं.

दुबई में रिमी ने अपने करियर की नए सिरे से शुरुआत की. उन्होंने एक्टिंग छोड़ लग्जरी रियल एस्टेट सेक्टर में अपना हुनर आजमाया और आज वह वहां एक सफल रियल एस्टेट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही हैं. रिमी हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को लग्जरी विला और प्रीमियम प्रॉपर्टी बेचने का काम करती हैं.

बता दें कि रिमी सेन ने अपने करियर में लीक से हटकर फिल्मों में भी काम किया. लेकिन उन्हें बार-बार एक ही एक ही तरह के रोल ऑफर हो रहे थे. इससे वह काफी परेशान हो गई थीं कि टाइपकास्ट होने की वजह से उन्हें कोई दूसरे रोल नहीं मिल रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments