Friday, May 15, 2026
Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp हर महीने बैन कर रहा 1 करोड़ भारतीय यूजर्स के अकाउंट,...

WhatsApp हर महीने बैन कर रहा 1 करोड़ भारतीय यूजर्स के अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती


Image Source : UNSPLASH
वाट्सऐप अकाउंट बैन

WhatsApp हर महीने करीब 1 करोड़ भारतीय यूजर्स का अकाउंट बैन कर रहा है। मेटा की इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाली कंपनी साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए फर्जी कामों में यूज होने वाले नंबर को प्रतिबंधित कर रहा है। वॉट्सऐप हर महीने जारी किए जाने वाले कंप्लायेंस रिपोर्ट में एक्शन लिए जाने वाले अकाउंट के बारे में जानकारी देता है। सरकार चाहती है कि वॉट्सऐप से बैन किए जाने वाले नंबरों का दूसरे ऐप में यूज न किया जा सके। सरकार इसके लिए वॉट्सऐप के साथ बातचीत कर रही है ताकि बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाया जा सके।

हर महीने 1 करोड़ अकाउंट हो रहे बैन

हाल में आई ET की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप हर महीने मंथली कंप्लायेंस रिपोर्ट में कितने अकाउंट बैन किए या एक्शन लिया है का आंकड़ा जारी करता है। सरकार का कहना है कि इसकी वजह से साइबर फ्रॉड को रोकने में दिक्कत हो रही है। सरकार का कहना है कि साइबर अपराधी किसी एक प्लेटफॉर्म पर नंबर बैन होते ही दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए ठगी करना जारी रखते हैं, जो चिंता का विषय है।

इस वजह से लिया फैसला

दूरसंचार विभाग के अथिकारियों का कहना है कि साइबर क्रिमिनल्स इन बंद हुए नंबरों का यूज टेलीग्राम समेत कई इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में करते हैं। ये क्रिमिनल्स भारतीय नंबरों के साथ-साथ इंटरनेशनल नंबरों का भी यूज धोखाधड़ी के लिए करते हैं। ज्यादातर ठगी OTP इनेबल्ड ऐप्स जैसे कि वॉट्सऐप, टेलीग्राम आदि की वजह से होता है। एक बार अकाउंट क्रिएट होने के बाद यूजर्स को साइबर अपराधी टारगेट कर सकते हैं। हालांकि, दूरसंचार विभाग के नए नियमों और पॉलिसी की वजह से डिजिटल अरेस्ट और पहचान छिपाकर किए जाने वाली चोरी की घटनाएं भी कम हुई है।

सरकार वॉट्सऐप समेत कई और इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स से बैन हुए अकाउंट का नंबर मांग रही है ताकि उन नंबरों का किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर दोबारा यूज न किया जा सके। एक पूर्व अधिकारी का कहना है कि मंथली रिपोर्ट का मकसद पारदर्शिता और जवाबदेही लाना था। सरकार ठगी को रोकने के लिए नियमों को और सख्त बना रही है, ताकि लोगों को इससे राहत मिल सके।

आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते समय अगर आप किसी तरह का अफवाह फैलाते हैं और फर्जी कॉन्टेंट शेयर करते हैं तो आपका अकाउंट भी बैन किया जा सकता है। यह वॉट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे में आपको वॉट्सऐप या अन्य किसी सोशल मीडिया अकाउंट को यूज करते समय शेयर किए जाने वाले कॉन्टेंट का ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें – 

Motorola Edge 70 को सस्ते में खरीदने का मौका, पहली सेल में ऑफर्स की बारिश

Google ने भारत में लॉन्च की ये खास सर्विस, करोड़ों Android यूजर्स को इमरजेंसी में मिलेगी मदद





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments