Tuesday, June 30, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung लॉन्च कर सकता है 10 इंच डिस्प्ले वाला रोलेबल स्मार्टफोन

Samsung लॉन्च कर सकता है 10 इंच डिस्प्ले वाला रोलेबल स्मार्टफोन


Samsung पिछले कुछ सालों से फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने वाला लीडिंग ब्रांड है। कंपनी जल्द ही अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 सीरीज को पेश कर सकती है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही कंपनी के रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स सामने आ गई है। सैमसंग का यह फोन 10 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में हाल ही में नई जानकारी सामने आई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन का प्रोटोटाइप डिस्प्ले एक इवेंट ने शोकेस किया था। यह सैमसंग का पहला रोलेबल डिस्प्ले वाला फोन होगा।

रोलेबल स्मार्टफोन

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन Maeill Business की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह डिस्प्ले रोलेबल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा, जिसमें फोन का डिस्प्ले रोल होकर सिमट जाता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 2028 की पहली छमाही में उतार सकती है। यह सैमसंग की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का अगला बड़ा इनोवेशन होगा।

इस 10 इंच के डिस्प्ले में 16:9 का आसपेक्ट रेश्यो मिलेगा। इस फोन को Galaxy Z Slide के नाम से पेश किए जाने की तैयारी है। इसके बाद कंपनी 2030 में अपना दूसरा रोलेबल फोन लॉन्च करेगी। सैमसंग ने पिछले साल ट्रिपल फोल्डेबल फोन मार्केट में लॉन्च किया था, जो यूजर्स को इतना पसंद नहीं आया। अब कंपनी का यह रोलेबल फोन कैसा परफॉर्म करेगा ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।

मार्केट रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, फोल्डेबल मार्केट में सैमसंग का दबदबा कायम है। कई चीनी ब्रांड्स और गूगल के एंट्री के बाद भी इस सेगमेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी का मार्केट शेयर जबरदस्त है। कंपनी का 2027 तक मार्केट शेयर 41.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे में सैमसंग का यह रोलबल स्मार्टफोन इस सेगमेंट में कंपनी को और मजबूती प्रदन कर सकता है।

2028 में होगा लॉन्च?

2023 में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में सैमसंग ने अपनी कई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शोकेस की थी। इसमें रोलेबल डिस्प्ले भी शामिल था। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सैमसंग का यह रोलेबल डिस्प्ले वाला फोन 2028 में कमर्शियली लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले LG और Oppo जैसे ब्रांड्स भी रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को शोकेस कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें – Amazon Prime Day Sale की डील्स हुई रिवील, सस्ते मिलेंगे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, जानें ऑफर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments