Tuesday, June 16, 2026
HomeएजुकेशनUPSC Prelims Result: आ गया सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट, 13,343 उम्मीदवार...

UPSC Prelims Result: आ गया सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट, 13,343 उम्मीदवार हुए पास


नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 13,343 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें कि इस साल प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को किया गया था।

UPSC के एक बयान में कहा गया, “इस साल सिविल सर्विस परीक्षा, 2026 के लिए नोटिफ़ाई की गई 1,016 वैकेंसी के मुकाबले, सिविल सर्विस (मेन) परीक्षा, 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।”

इसकी तुलना में पिछले साल 2025 में 1,087 रिक्तियों के मुकाबले कुल 14,161 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

गौरतलब है कि UPSC द्वारा यह परीक्षा हर साल तीन चरणों- प्रारंभिक (Prelims), मुख्य (Mains) और इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट में आयोजित की जाती है। इसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन होता है।

मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के नियमों के तहत, सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए अपनी जानकारी अपडेट करने और ₹200 का शुल्क जमा करने के लिए एक विंडो दी जाएगी। महिला, PwBD, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है।

आयोग ने कहा, “स्क्राइब की जानकारी, सहायक उपकरण और बड़े फॉन्ट वाले प्रश्न पत्र की मांग (यदि लागू हो) जैसी जानकारी भी देनी/अपडेट करनी होगी।”

  1. सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए कैडर वरीयता भरना।
  2. यह विंडो UPSC की वेबसाइट पर 19 जून से 28 जून तक उपलब्ध रहेगी।

लॉग-इन और सबमिशन है अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2026 के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए सफल सभी उम्मीदवारों को इस विंडो के दौरान आधिकारिक पोर्टल (https://upsconline.nic.in) पर लॉग-इन करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने विवरण की पुष्टि या अपडेट करके आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा, ताकि आयोग उनका ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) जारी कर सके। ऐसा न करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अगले चरणों में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दिए हैं और उनके पास अपडेट करने के लिए कोई नई जानकारी नहीं है, उन्हें भी पोर्टल पर लॉग-इन करके विवरण सत्यापित करने के बाद ‘फाइनल सबमिट’ करना होगा।

कट-ऑफ और आंसर-की कब जारी होगी?

UPSC ने सूचित किया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्राप्तांक (Marks), कट-ऑफ अंक (Cut-off Marks) और उत्तर कुंजी (Answer Keys) अभी जारी नहीं किए जाएंगे। इन्हें सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा (IFoS) परीक्षा 2026 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने यानी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अपनी किसी भी समस्या या स्पष्टीकरण के लिए आयोग के कॉल सेंटर के टेलीफ़ोन नंबर 011-40303444/24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

‘4 लाख उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड किए डाउनलोड, कुछ की समस्याओं को किया जा रहा हल’, NEET-UG परीक्षा पर बोला NTA

NTA ने शुरू किया ‘परीक्षा कर्मयोगी’ कार्यक्रम, परीक्षा अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments