Tuesday, June 16, 2026
Homeफूडगैस जलाए बिना बनाएं ये 5 मिठाइयां, 10 मिनट में होंगी तैयार,...

गैस जलाए बिना बनाएं ये 5 मिठाइयां, 10 मिनट में होंगी तैयार, मेहमान भी पूछेंगे इनकी रेसिपी


Last Updated:

Easy Dessert Recipes: अगर मीठा खाने का मन है, लेकिन गैस जलाने का झंझट नहीं चाहते, तो कुछ नो-कुक मिठाइयां आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. बिस्किट चॉकलेट बॉल्स, ड्राई फ्रूट लड्डू, मैंगो योगर्ट डेजर्ट जैसी रेसिपीज मिनटों में तैयार हो जाती हैं और स्वाद में भी शानदार होती हैं. गर्मियों और अचानक आने वाले मेहमानों के लिए ये मिठाइयां परफेक्ट हैं.

Zoom

ड्राई फ्रूट के लड्डू और मैंगो योगर्ट डेजर्ट को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.

No-Gas Dessert Ideas at Home: मिठाइयां खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है. अक्सर लोग हलवाई की दुकान पर जाकर मिठाई खा लेते हैं. लोगों को लगता है कि घर पर मिठाई बनाने में कई घंटे लग जाएंगे और उसके लिए ढेर सारा सामान चाहिए. खासकर गर्मी के मौसम में लोग गैस जलाने से बचते हैं, क्योंकि किचन में पसीने से बुरा हाल हो जाता है. अच्छी बात यह है कि कई ऐसी स्वादिष्ट मिठाइयां हैं, जिन्हें बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों को कुछ मीठा खाने की इच्छा हो, तो आप बिना गैस जलाए ये मिठाइयां ट्राई कर सकते हैं.

बिस्किट चॉकलेट बॉल्स

अगर आप कम समय में मिठाई बनाना चाहते हैं, तो बिस्किट चॉकलेट बॉल्स एक शानदार विकल्प हैं. सबसे पहले अपनी पसंद के किसी भी बिस्किट को बारीक क्रश कर लें. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और थोड़ा-सा कोको पाउडर मिलाकर एक मुलायम मिश्रण तैयार करें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चॉकलेट चिप्स या बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं और उन्हें नारियल के बुरादे, चॉकलेट स्प्रिंकल्स या क्रश किए हुए मेवों में रोल कर लें. इसके बाद इन्हें 20 से 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडे होने के बाद इनका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं.

ड्राई फ्रूट लड्डू

ड्राई फ्रूट लड्डू स्वाद के साथ सेहत का खजाना होते हैं. ये लड्डू बनाने के लिए खजूर, बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और किशमिश जैसे सूखे मेवों को मिक्सर में दरदरा पीस लें. खजूर की प्राकृतिक मिठास इस रेसिपी में चीनी की जरूरत को खत्म कर देती है, जिससे यह ज्यादा हेल्दी बन जाती है. मिश्रण तैयार होने के बाद हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. चाहें तो ऊपर से खसखस, नारियल का बुरादा या कटे हुए पिस्ते लगाकर इन्हें और आकर्षक बना सकते हैं. ये लड्डू प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं.

मैंगो योगर्ट डेजर्ट

मैंगो योगर्ट डेजर्ट एक हल्की, फ्रेश और स्वादिष्ट स्वीट डिश है, जिसे बिना किसी झंझट के तैयार किया जा सकता है. इसके लिए ताजे आम का गूदा लें और उसे गाढ़े दही के साथ अच्छी तरह मिलाएं. इसमें शहद या मेपल सिरप भी मिला सकते हैं. इस मिश्रण को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से कटे हुए आम, अनार के दाने, ड्राई फ्रूट्स या ग्रेनोला से सजाएं. इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा परोसने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

नारियल और कंडेंस्ड मिल्क बर्फी

नारियल और कंडेंस्ड मिल्क की बर्फी बनाने के लिए सूखे नारियल के बुरादे में कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक कि एक गाढ़ा और चिपचिपा मिश्रण तैयार न हो जाए. अब इस मिश्रण को घी लगी ट्रे या किसी फ्लैट कंटेनर में समान रूप से फैला दें. ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता या केसर की कुछ लड़ियां डालकर सजाएं. इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए. सेट होने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें. यह मिठाई स्वाद में रिच होती है और बाजार जैसी बर्फी का एहसास देती है.

फ्रूट कस्टर्ड कप

फ्रूट कस्टर्ड कप एक रंग-बिरंगी और ताजगी से भरपूर मिठाई है. अगर आपके पास पहले से तैयार कस्टर्ड है, तो इसे बनाना बेहद आसान हो जाता है. एक बड़े बाउल में कटे हुए सेब, केला, अंगूर, आम, कीवी या अपनी पसंद के अन्य फल डालें. अब इनमें तैयार कस्टर्ड या गाढ़ा मीठा दही मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिश्रण को छोटे-छोटे सर्विंग कप्स में भरें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स, चेरी या अनार के दानों से सजाएं. कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद यह डेजर्ट और भी स्वादिष्ट हो जाता है. यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments