Monday, June 15, 2026
Homeफूडनॉनवेज छोड़ो गोरखपुर आओ, ये फूड स्पॉट मचा रहे धूम, वेज लवर्स...

नॉनवेज छोड़ो गोरखपुर आओ, ये फूड स्पॉट मचा रहे धूम, वेज लवर्स की पहली पसंद


होमफोटोलाइफ़फूड

नॉनवेज छोड़ो गोरखपुर आओ, ये फूड स्पॉट मचा रहे धूम, वेज लवर्स की पहली पसंद

Last Updated:

Gorakhpur Top Vegetarian Food Spots: गोरखपुर का खानपान लगातार बदल रहा है. जहां एक ओर शहर में नए-नए फूड आउटलेट खुल रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे वेज रेस्टोरेंट भी हैं जिन्होंने अपने स्वाद, गुणवत्ता और खास व्यंजनों के दम पर लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है. अगर आप शुद्ध शाकाहारी भोजन के शौकीन हैं, तो शहर की ये जगहें आपके लिए किसी फूड डेस्टिनेशन से कम नहीं हैं.

गोरखपुर के असुरन क्षेत्र में स्थित अग्रवाल रेस्टोरेंट वर्षों से शुद्ध शाकाहारी भोजन प्रेमियों की पसंद बना हुआ है. यह रेस्टोरेंट खास तौर पर अपने मारवाड़ी भोजन और पारंपरिक थाली के लिए जाना जाता है. यहां की दाल, कढ़ी, सब्जियां और देसी मसालों से तैयार व्यंजन लोगों को घर के खाने का एहसास कराते हैं. जो लोग सादगी में स्वाद तलाशते हैं, उनके लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है.

अगर आपको पूर्वांचल और राजस्थान के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना है, तो परंपरा बाटी चोखा आपकी सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए. यहां की घी में डूबी बाटी, मसालेदार चोखा और खास दाल फ्राई लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देती है. मिट्टी और देसी संस्कृति की खुशबू से भरा यह रेस्टोरेंट पारंपरिक भारतीय भोजन का शानदार अनुभव देता है.

गोरखपुर का चौधरी रेस्टोरेंट उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो भरपूर और विविधता से भरी वेज थाली का आनंद लेना चाहते हैं. यहां परोसी जाने वाली स्पेशल थाली में कई प्रकार की सब्जियां, दाल, रोटी, चावल और मिठाई शामिल होती है. स्वाद और गुणवत्ता का संतुलन इसे शाकाहारी भोजन प्रेमियों के लिए खास बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गणेश चौक पर स्थित गणेश रेस्टोरेंट शहर के पुराने और भरोसेमंद वेज फूड वह मिठाइयों की अलग क्वालिटी सेंटरों में गिना जाता है. यहां के व्यंजनों में पारंपरिक भारतीय स्वाद की झलक साफ दिखाई देती है. चाहे परिवार के साथ या दोस्तों के साथ, यहां मिलने वाला स्वाद और सेवा दोनों लोगों को संतुष्ट करते हैं. यही वजह है कि वर्षों से इसकी लोकप्रियता बरकरार है.

तारामंडल स्थित चूल्हा चौका रेस्टोरेंट अपने नाम की तरह ही देसी अंदाज में भोजन परोसने के लिए जाना जाता है. यहां का माहौल गांव की रसोई और चौपाल की याद दिलाता है. मेन्यू में मौजूद वेज व्यंजनों की लंबी श्रृंखला हर उम्र के लोगों को आकर्षित करती है. यहां का भोजन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि एक अनुभव भी देता है.

तारामंडल क्षेत्र में मौजूद बीकानेरवाला की फ्रेंचाइजी शहर के फूड लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां मिलने वाले डोसा, दक्षिण भारतीय व्यंजन और स्नैक्स के लिए दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. साफ-सफाई, गुणवत्ता और एक जैसा स्वाद बनाए रखने के कारण यह परिवारों और युवाओं की पसंदीदा जगह बन चुका है.

गोरखपुर के ये रेस्टोरेंट केवल भोजन परोसने की जगह नहीं हैं, बल्कि शहर की बदलती फूड कल्चर की पहचान भी हैं. कहीं आपको मारवाड़ी स्वाद मिलेगा, कहीं देसी बाटी-चोखा का आनंद, तो कहीं शानदार थाली और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का मजा. यही वजह है कि शहर के ये वेज रेस्टोरेंट आज स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments