Last Updated:
हनी त्रेहान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई और दो दिन बाद ही फिल्म को हटा दिया गया. इसका विरोध हो रहा है. दिलजीत दोसांझ ने खुद आपत्ति जताई है. फैंस फिल्म को फिर से रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. नाराजगी जता रहे हैं.
दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ के सपोर्ट में उतरे लोग. (फिल्म पोस्टर)
मुंबई. दिलजीत दोसांझ की एक और फिल्म विवादों में घिरी हुई है. इस बार वह ‘सतलुज’ को लेकर विवादों में हैं. फिल्म को लेकर सीबीएफसी पिछले 4 साल से सर्टिफिकेट नहीं दे रही थी. इसे अनकट वर्जन के साथ डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया. फिल्म को रिलीज के दो दिन बाद ही ओटीटी से हटा दिया गया. जी5 ने फिल्म हटाने को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसके बाद से लोग आपत्ति जता रहे हैं. फिल्म के सपोर्ट पोस्ट कर रहे हैं. दिलजीत ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जताई है. दिलजीत के साथ-साथ कई लोगों आपत्ति जताई और रिएक्ट कर रहे हैं.
दिलजीत दोसांझ ने ‘सतलुज’ की स्क्रीनिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”अब फिल्म नहीं रुकेगी. खालरा साब की आवाज को कोई नहीं दबा सकता.” वीडियो पंजाब के किसी गांव का है, जहां एक दीवार पर बड़ी स्क्रीन पर सैंकड़ों गांव वाले ‘सतलुज’ देख रहे हैं. एक्स पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं.
Hun Ni Rukni Film
Khalra Saab Di Avaaz Nu Koi Ni Dabaa Sakda

