Monday, July 6, 2026
Homeबॉलीवुडहेमा मालिनी डेब्यू से पहले ही बनी 'ड्रीम गर्ल', प्रोड्यूसर का 'मास्टरप्लान'...

हेमा मालिनी डेब्यू से पहले ही बनी ‘ड्रीम गर्ल’, प्रोड्यूसर का ‘मास्टरप्लान’ कर गया काम


Last Updated:

लोग मानते हैं कि हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल नाम उनकी 1977 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से मिला है, लेकिन इस नाम के पीछे किस्सा दूसरा है. असल में हेमा मालिनी को यह नाम पहली फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ की रिलीज से पहले ही मिल गई थी. फिल्म के प्रोड्यूसर बी. आनंदस्वामी ने मार्केटिंग का अनूठा तरीका निकाला था. उन्होंने पोस्टर्स पर उनका नाम लिखने के बजाय ‘ड्रीम गर्ल कमिंग टू टाउन’ लिखवाया था. यह आइडिया बेहद सफल रहा. हेमा मालिनी ने फिर आगे चलकर 1977 में ‘ड्रीम गर्ल’ फिल्म में पांच अलग-अलग किरदार भी निभाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हेमा मालिनी ने ‘सपनों का सौदागर’ से डेब्यू किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हेमा मालिनी को आज भी हर कोई ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से जानता है. ज्यादातर फैंस को यही लगता है कि साल 1977 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की वजह से उन्हें यह नाम मिला होगा. लेकिन सच तो यह है कि यह नाम उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही मिल गया था. खुद हेमा मालिनी ने सालों बाद इस बात का खुलासा किया. उन्होंने किस्सा सुनाया कि कैसे फिल्म प्रोड्यूसर के अनोखे आइडिया ने उनकी पहचान हमेशा-हमेशा के लिए बदल दी.

हेमा मालिनी ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस राज से पर्दा उठाया. जब वे साल 1968 में पहली हिंदी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं, तब फिल्म के प्रोड्यूसर बी. आनंदस्वामी ने प्रमोशन का एक नया तरीका निकाला. उन्होंने फिल्म के पोस्टर्स में हेमा मालिनी का नाम छापने के बजाय हर जगह बड़े-बड़े अक्षरों में लिखना शुरू कर दिया- ‘ड्रीम गर्ल कमिंग टू टाउन’. यह देखकर हेमा खुद हैरान थीं कि पोस्टर्स से उनका असली नाम गायब क्यों है. जब उन्होंने प्रोड्यूसर से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यही तुम्हारी नई पहचान बनेगी. पहले लोग इस नाम के दीवाने होंगे और बाद में सस्पेंस खोलकर सबको बताया जाएगा कि यह खूबसूरत ‘ड्रीम गर्ल’ आखिर है कौन! प्रोड्यूसर का यह मास्टर प्लान सुपरहिट रहा. फिल्म रिलीज होने से पहले ही हेमा मालिनी हर किसी की ‘ड्रीम गर्ल’ बन चुकी थीं.

हेमा मालिनी की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ब्लॉकबस्टर रही थी.

‘ड्रीम गर्ल’ में निभाए थे 4 किरदार
महेश कौल के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में हेमा मालिनी के साथ शोमैन राज कपूर लीड रोल में थे. इसके गाने शंकर-जयकिशन ने कंपोज किए थे. इस फिल्म से शुरुआत करने के बाद हेमा मालिनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. दिलचस्प बात यह रही कि इसके करीब नौ साल बाद 1977 में उन्होंने सचमुच ‘ड्रीम गर्ल’ नाम की एक फिल्म में काम किया. इसे प्रमोद चक्रवर्ती ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में धर्मेंद्र और अशोक कुमार जैसे बड़े स्टार्स थे. हेमा मालिनी ने एक अनाथालय चलाने के लिए सपना, पद्मा, चंपाबाई और राजकुमारी जैसे पांच अलग-अलग रूप बदले थे. इस रोल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. जो नाम एक प्रमोशन स्टंट की तरह शुरू हुआ था, उसने उन्हें हमेशा के लिए बॉलीवुड की इकलौती ‘ड्रीम गर्ल’ बना दिया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments