Sunday, June 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजीSamsung के सबसे पतले फोन की कीमत धड़ाम, Half Price में मिल...

Samsung के सबसे पतले फोन की कीमत धड़ाम, Half Price में मिल रहा लाख रुपये वाला फोन


Samsung ने अपने सबसे पतले फ्लैगशिप फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। सैमसंग ने इस साल Galaxy S26 Edge भी लॉन्च नहीं किया है। सैमसंग का यह फोन दमदार प्रोसेसर, जबरदस्त 200MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। साथ ही, इसकी मोटाई महज 5.8mm है। सैमसंग के इस फोन की कीमत अब कितनी हो गई है, आइए जानते हैं…

Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत में कटौती

सैमसंग का यह फोन पिछले साल भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया था। फ्लिपकार्ट पर सैमसंग का यह फोन अब 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह इसे 54,999 रुपये में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास सिरैमिक 2 दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।










Samsung Galaxy S25 Edge फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 2K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 12GB, 256GB
कैमरा 200MP OIS + 12MP, 12MP
बैटरी 3900mAh, 45W
OS Android 16, One UI

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस सबसे स्लिम फोन में 3,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI पर काम करता है।

Samsung Galaxy S25 Edge के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें – Motorola ने लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, मिलेंगे कमाल के फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments