Friday, May 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRealme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते...

Realme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स


Realme 16 सीरीज में एक और फोन भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा। चीनी ब्रांड का यह फोन AI फीचर्स से लैस है, जिसमें प्रोट्रेट ग्लो, इंस्टैंट क्लिप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन ड्यूरेबिलिटी फोकस्ड है।

Realme 16T की कीमत

रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 31,999 रुपये और 34,999 रुपये में आते हैं। इसे Starlight Black, Starlight Blue और Starlight Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

  • 6GB RAM + 128GB- 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB- 31,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB- 29,999 रुपये

Realme 16T को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 2,000 रुपये का UPI बेनिफिट्स और 1,000 रुपये का अतिरिक्त बेनिफिट पुराने रियलमी यूजर्स को मिलेगा। साथ ही, यह फोन नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 27 मई से शुरू होगी और 2 जून तक ओपन सेल में उपलब्ध रहेगी।

इस फोन के साथ कंपनी ने Relame Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 भी पेश किए हैं। रियलमी के बड्स की कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, इसके स्मार्टवॉच की कीमत 7,999 रुपये है।

Realme 16T के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में DC डिमिंग, ऑटोमैटिक और मैनुअल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

Realme 16T के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, 5G, 4G जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

रियलमी के इस फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें 6.5W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ QLED Smart TV, मिलेगी 43 इंच तक की बड़ी स्क्रीन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments