Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानसिगरेट के पैकेट पर चेतावनी नहीं, टीम ने किए जब्त: 2...

सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी नहीं, टीम ने किए जब्त: 2 दुकानों पर हेल्थ विभाग का एक्शन; 51 पैकेट बरामद, बाजार में हड़कंप – Jaisalmer News




जैसलमेर शहर के हनुमान सर्किल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने इलाके की दो दुकानों पर अचानक छापा मारकर बिना वैधानिक (कानूनी) चेतावनी वाले 51 सिगरेट के पैकेट जब्त किए हैं। यह कार्रवाई भैरव जनरल स्टोर और बंशी जनरल स्टोर पर की गई। जांच के दौरान इन दुकानों पर बिक रहे सिगरेट के पैकेटों पर सेहत से जुड़ी कोई चेतावनी या तस्वीर नहीं छपी थी, जो कि पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। अधिकारियों के अनुसार, बिना चेतावनी के तंबाकू उत्पाद बेचना एक गंभीर कानूनन अपराध है। आम जनता, विशेषकर युवाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में दुकानों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा ताकि नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसी जा सके। अधिकारियों के आदेश पर हुई कार्रवाई यह पूरी कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल और कमिश्नर (आयुक्त) टी. शुभ मंगला के सख्त आदेश पर की गई। विभाग को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ बाजारों में बिना नियमों के तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने एक विशेष टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से हनुमान सर्किल के व्यस्त बाजार में छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने की फिराक में दिखे। कोटपा कानून का उल्लंघन, मिली सख्त चेतावनी जांच टीम का नेतृत्व कर रहे दवा नियंत्रण अधिकारी (औषधि नियंत्रण अधिकारी) राजेश मीणा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि दोनों दुकानों पर कोटपा कानून (तंबाकू नियंत्रण कानून) का खुला उल्लंघन पाया गया। नियम के मुताबिक, देश में बिकने वाले हर सिगरेट और तंबाकू के पैकेट पर तय आकार में कैंसर की चेतावनी और डरावनी तस्वीर होना अनिवार्य है। अधिकारियों ने जब्त किए गए सामान को अपने कब्जे में लेकर दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। इसके साथ ही दोनों दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा बिना नियम वाले या विदेशी ब्रांड के अवैध उत्पाद बेचते पाए गए, तो दुकानें सील करने के साथ-साथ उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments