Friday, May 15, 2026
HomeएजुकेशनNEET UG 2026 परीक्षा से पहले NTA ने जारी की गाइडलाइन, यहां...

NEET UG 2026 परीक्षा से पहले NTA ने जारी की गाइडलाइन, यहां जान लें जरूरी बातें


राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) देशभर में कल रविवार यानी 3 मई को आयोजित होने वाली है। NEET UG परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को यह ध्यान रखना है कि उन्हें अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। NEET UG परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए उचित ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक है। इसके लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड भी बनाए गए हैं। आइये जानते हैं कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किन-किन गाइडलाइन्स का पालन करना जरूरी है। 

परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड

परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जींस पहननी होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है, जूते नहीं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली चीज नहीं पहननी होगी। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाली महिला उम्मीदवारों को लेगिंग/ट्राउजर पहनना होगा। इसके अलावा साधारण सैंडल चुनें और जूते पहनने से बचें। वहीं मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा केंद्र के अंदर हैंडबैग या पर्स न ले जाएं।

Google Maps पर न करें भरोसा

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ केंद्रों का पता Google Maps और इसी तरह के प्लेटफॉर्म पर गलत दिखाया गया है। ऐसे में केवल मैप पिन पर भरोसा न करें। इससे बचने के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए पूरे पते की दोबारा जांच करें। फिर सही स्थान की पहले से पुष्टि कर लें। उसके बाद अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गई है कि यातायात, मौसम या देरी के तमाम कारकों के लिए पर्याप्त समय रखें।

तनाव में हैं तो डायल करें हेल्पलाइन नंबर

एनटीए ने एक बयान में कहा, “आपकी मानसिक सेहत और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपकी ज़िंदगी से बढ़कर कोई परीक्षा नहीं है। अगर आप तनाव, चिंता या अत्यधिक दबाव महसूस कर रहे हैं, तो कृपया आधिकारिक हेल्पलाइन 14416 या 1-800-891-4416 पर तुरंत संपर्क करें। आप अकेले नहीं हैं, मदद उपलब्ध है। अपना ख्याल रखें, हमें आप पर विश्वास है।” वहीं NEET UG परीक्षा को लेकर सभी शहरों में प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की जा रही है।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments