Friday, May 15, 2026
HomeएजुकेशनNEET-UG परीक्षा की नई तारीख आई सामने, पेपर लीक के चलते रद्द...

NEET-UG परीक्षा की नई तारीख आई सामने, पेपर लीक के चलते रद्द हुआ था एग्जाम


नई दिल्ली: बीते दिनों रद्द हुई NEET-UG परीक्षा की नई तारीख सामने आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी। बता दें कि 3 मई को देश भर में NEET-UG की परीक्षा हुई थी। बाद में पेपर लीक के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा में 22 लाख बच्चे बैठे थे, ऐसे में अब सभी अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिससे अभ्यर्थी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।  

21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में रिएग्जाम का ऐलान किया है। एक्स पर एक पोस्ट में एनटीए ने लिखा, “भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026, रविवार को NEET (UG) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।” इसके अलावा एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल neet-ug@nta.ac.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पेपर लीक की जांच कर रही CBI

पेपर लीक के बाद NTA ने बताया कि भारत सरकार ने नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक के इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस घटना में लगे आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। वहीं अब सीबीआई ने NEET UG-2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 आरोपी जयपुर से, 1 गुरुग्राम से और 1 आरोपी को नासिक से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें-

NEET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, राजस्थान नहीं महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर, जानिए पेपर का ट्रैवल रूट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments