Friday, May 15, 2026
Homeबॉलीवुड'करवा दी लड़ाई घर तोड़ने वाली', मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक पर...

‘करवा दी लड़ाई घर तोड़ने वाली’, मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक पर ट्रोल हुईं दिशा पाटनी


Last Updated:

मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से तलाक की घोषणा के बाद अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है. गुरुवार को दोनों ने एक जॉइंट पोस्ट में अपने तलाक की पुष्टि की और प्राइवेसी की अपील की. फिलहाल ज्वाइंट पोस्ट पर कोई कमेंट नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने सूरज और मौनी के लताक की वजह दिशा पाटनी को बताया.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी. एक दिन पहले ही दोनों आधिकारिक तौर पर एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए बताया कि दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. दोस्ती और बातें जारी रहेंगी. मौनी ने जल्द ही अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया और पुराने कमेंट्स भी छुपा दिए. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स जो नए पोस्ट पर कमेंट नहीं कर पाए, वे मौनी रॉय के पुराने पोस्ट्स पर पहुंच गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj

यूजर्स ने मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक के विवाद में दिशा पाटनी को घसीट लिया और उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया. एक यूजर ने लिखा, “करवा दी मौनी और सूरज के बीच लड़ाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “तलाक के बाद नया पति दिशा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj

यूजर्स ने दिशा पाटनी का नाम सूरज नांबियार के साथ नहीं, बल्कि मौनी रॉय के साथ जोड़ा. मौनी और दिशा काफी अच्छी दोस्त हैं. लॉकडाउन के बीच दोनों इंस्टा पर एक्टिवली एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mouni Roy Suraj

इन तस्वीरों और वीडियो में मौनी रॉय और दिशा पाटनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों कई बार बीच वेकेशन पर गए. दोस्तों संग पार्टी की. क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे फेस्टिवल को साथ में एन्जॉय किया है. इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने ज्वाइंट स्टेमेंट में कपल ने लिखा, “हम कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा हमारे निजी जीवन में अनावश्यक और दखल देने वाली रुचि से दुखी हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और जरूरी समय लेकर इन मामलों को निजी और शांतिपूर्वक सुलझा रहे हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने ज्वाइंट स्टेमेंट में कपल ने लिखा, “हम कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा हमारे निजी जीवन में अनावश्यक और दखल देने वाली रुचि से दुखी हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और जरूरी समय लेकर इन मामलों को निजी और शांतिपूर्वक सुलझा रहे हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj

मौनी और सूरज ने लिखा, “हमारे पर्सनल लाइफ को लेकर झूठी स्टोरीज और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई को बयां नहीं करती. व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में बदलाव पर विचार करने के बाद, हमने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है, जिसमें सम्मान और समझदारी बनी रहेगी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj N

मौनी और सूरज ने लिखा, “इस समय हम इस फेज को सोच-समझकर और पर्सनली संभालने पर ध्यान दे रहे हैं. हम भविष्य में अपनी दोस्ती को संजोने की कोशिश करेंगे. हम आपके समझ, हमारी प्राइवेसी का सम्मान और इस समय में मिले समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

Mouni Roy Suraj Nambiar

मौनी और सूरज की पहली मुलाकात 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी. दोनों की मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई. कपल ने 2022 में पहले मलयाली रीति-रिवाज से और फिर गोवा में बंगाली तरीके से शादी की थी. रिश्ते की शुरुआत में दूरी एक चुनौती थी, क्योंकि सूरज दुबई में रहते थे और मौनी मुंबई में. इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से मिलने के लिए लगातार कोशिशें कीं और एक-दूसरे से मिलने के लिए ट्रैवल करते रहे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @immouniroy)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments