Live now
Last Updated:
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे, वहीं त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ में पूजा करेंगे. न्यूयॉर्क में एस. जयशंकर और मार्को रूबियो की मुलाक…और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर जाने वाले हैं. यहां वे जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ में नवरात्रि के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. दूसरी ओर, विदेश नीति के मोर्चे पर भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो के बीच मुलाकात होगी. यह बातचीत ऐसे समय पर हो रही है जब ट्रंप सरकार ने भारतीय उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाया है. इसके अलावा इस बैठक में एच1बी वीजा को लेकर भी बातचीत हो सकती है. उधर सुप्रीम कोर्ट में आज 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में शरजील ईमाम, गुलफिशा फातिमा सहित अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होगी.
September 22, 2025 08:29 IST
रॉबिन उथप्पा से आज पूछताछ करेगी ED
पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ED मुख्यालय में पेश हो सकते हैं. रॉबिन उथप्पा को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में ईडी ने समन जारी किया था और उन्हें 22 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था. इस मामले में शिखर धवन और सुरेश रैना से पहले ही पूछताछ हो चुकी है.
September 22, 2025 08:15 IST
पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा क्यों खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे. ईटानगर में प्रधानमंत्री 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. वहीं त्रिपुरा में वे माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे और नवरात्रि के पहले दिन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन भी करेंगे. उनके इस दौरे को पूर्वोत्तर राज्यों के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है.
September 22, 2025 07:59 IST
नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत खास… पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
आज से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं. साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए. जय माता दी! नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है. मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे.’
इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है. GST बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है. आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं.’

