Sunday, May 17, 2026
HomeएजुकेशनJEE Advanced 2026 परीक्षा आज, दो पालियों में होगा एग्जाम; यहां जान...

JEE Advanced 2026 परीक्षा आज, दो पालियों में होगा एग्जाम; यहां जान लें जरूरी गाइडलाइन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) का आयोजन आज दो पालियों में किया जाएगा। 17 मई रविवार को इस परीक्षा का आयोजन होगा। जेईई एडवांस्ड के पहले पेपर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे पेपर का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। जेईई एडवांस्ड 2026 की सुबह की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना होगा, जबकि दोपहर की परीक्षा के लिए दोपहर 2 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है।

JEE Advanced 2026 परीक्षा का समय

  • पहला पेपर – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरा पेपर – दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

JEE Advanced 2026 के लिए रिपोर्टिंग टाइमिंग

  • पहला पेपर – सुबह 8:30 बजे
  • दूसरा पेपर – दोपहर 2 बजे

JEE Advanced 2026 परीक्षा की गाइडलाइन

जेईई एडवांस्ड 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अवश्य लाना होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को पहचान प्रमाण के रूप में सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड) लाने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं लाना होगा। सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफ़ोन, पेजर – परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित हैं। वहीं परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं के लिए कोई भंडारण सुविधा प्रदान नहीं होगा। यदि ऐसी कोई वस्तु लाई जाती है, तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर उम्मीदवार को स्वयं ही जमा करना होगा, परीक्षा केंद्र इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

पुरुष अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड

  • परीक्षार्थियों को कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जींस पहननी चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है, जूते न पहनें।
  • परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढकने वाली कोई चीज नहीं पहननी चाहिए।

महिला अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड

  • परीक्षार्थियों को लेगिंग/ट्राउजर पहननी चाहिए।
  • साधारण सैंडल चुनें और जूते पहनने से बचें।
  • मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा केंद्र के अंदर हैंडबैग या पर्स न ले जाएं।

जेईई एडवांस्ड 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें- 

NEET 2026 Re-exam: NTA ने खोला करेक्शन विंडो, शहर और एड्रेस करें अपडेट, जानें परीक्षा से जुड़ी खास बातें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments