सांकेतिक फोटो
AIBE 20 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।
AIBE 20: क्या है एलिजिबिलिटी
बीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या अनुमोदित कॉलेजों से एलएलबी कोर्स उत्तीर्ण हुए छात्र आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष, अंतिम सेमेस्टर के एलएलबी छात्र (बिना किसी बैकलॉग के) एआईबीई के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIBE 20: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद AIBE-20 आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें।
- अब AIBE-20 आवेदन पत्र को विवरण सहित भरें।
- इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अब AIBE-20 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आखिरी में AIBE-20 आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
क्या है आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,560 रुपये है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों- एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 2560 रुपये है।
परीक्षा और एडमिट कार्ड
AIBE 20 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर को किया जाना है। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 15 नवंबर को जारी किए जाएंगे, इसे डाउनलोड करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट barcouncilofindia.org पर जाना होगा।

