Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानबिना लाइंसेंस बना रहा था मेहंदी के कोण: ड्रग विभाग ने...

बिना लाइंसेंस बना रहा था मेहंदी के कोण: ड्रग विभाग ने छापा मारा, रॉ मेटिरियल व प्रतिबंधित 10 लीटर केमिकल जब्त – Kota News


ओषधि नियंत्रण विभाग ने मेहंदी कोण बनाने वाले फैक्ट्री पर छापा मारा है।

ओषधि नियंत्रण विभाग ने मेहंदी कोण बनाने वाले फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां बिना लाइंसेंस के मेहदी के कोण बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। टीम को मौके से 10 लीटर प्रतिबंधित केमिकल भी मिला है। जिस मेहंदी के कोण बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।

.

सहायक ओषधि नियंत्रक (ADC) देवेंद्र गर्ग ने बताया शहर के कैथूनीपोल थाने के पीछे मेहंदी के कोण बनाने की इकाई संचालित की जा रही थी। मेहंदी के कोण को सजनी मेहंदी ब्रांड से बाजार में बेचा जा रहा था। जबकि सजनी मेहंदी ब्रांड में सोजत पाली का एड्रेस लिखा हुआ था। जबकि दूसरी ब्रांड सुनरी मेहंदी के कोण पर एड्रेस अंकित नहीं था। फैक्ट्री मालिक अब्दुल रहीम अंसारी से इस बारें में पूछताछ की।सामने आया कि यहां बिना लाइंसेंस के मेहंदी के कोण बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री मालिक तीन साल से ये काम कर रहा था।

मेहंदी के कोण को सजनी मेहंदी ब्रांड से बाजार में बेचा जा रहा था। जबकि सजनी मेहंदी ब्रांड में सोजत पाली का एड्रेस लिखा हुआ था।

टीम ने मौके से मेहंदी के दोनों ब्रांड के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए ले भेजा जाएगा। कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मौके से उपकरण, मेहंदी के कोण, रॉ मेटिरियल जप्त किया। फैक्ट्री मालिक द्वारा मेहंदी के कोण बनाने में प्रतिबंधित रासायनिक एसिड का उपयोग किया जा रहा था। इसके इस्तेमाल से अच्छा कलर आता है।लेकिन ये केमिकल स्किन के लिए नुकसान दायक है।

टीम ने मौके से 10 लीटर प्रतिबंधित केमिकल जब्त किया है। कार्रवाई में औषधि नियंत्रण अधिकारी दिनेश कुमावत,ओम प्रकाश चौधरी, व योगेश कुमार शामिल रहे। कार्रवाई शाम 7 बजे तक चली। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तीन साल पहले भी कार्रवाई की गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments