Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में नाले में गिरी कार: घंटाघर में लोगों ने मिलकर...

गाजियाबाद में नाले में गिरी कार: घंटाघर में लोगों ने मिलकर बाहर निकाला, राहत की बात कोई हताहत नहीं – Ghaziabad News


गाजियाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के नई बस्ती इलाके में गुरुवार को एक रेड वैगनआर कार नाले में गिर गई। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। कार में सवार व्यक्ति सुरक्षित रहा।

नई बस्ती व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण घटना के कुछ मिनटों में ही वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार नाले की तरफ मुड़ी और संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को नाले से बाहर निकाला। क्षेत्र में जाम की स्थिति को देखते हुए लोगों ने जल्द ही कार को बाहर निकालकर यातायात सुचारु किया। इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments