Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबुलंदशहर में राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिन: काला आम चौराहे...

बुलंदशहर में राहुल गांधी का मनाया गया जन्मदिन: काला आम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा, बैंड बजाया – Bulandshahr News


प्रदुम्न कौशिक | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में काला आम चौराहा और मलका पार्क पर कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क के गेट पर 11 किलो का केक काटा। इस दौरान बैंड-बाजे के साथ राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी छोड़े।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान ने कहा कि राहुल गांधी शोषितों और वंचितों के लिए लड़ने वाले नेता हैं। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, सुभाष गांधी और नईम मंसूरी ने राहुल की नीतियों की सराहना की।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें शहर अध्यक्ष रवि लोधी, नरेंद्र चौधरी, शकील अहमद, वीरेंद्र शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने और आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री बनने की कामना की। साथ ही जातिगत जनगणना कराने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments