Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानबूंदी में 24 घंटे में 154 मिमी बारिश: बिजली गिरने से...

बूंदी में 24 घंटे में 154 मिमी बारिश: बिजली गिरने से 2 पशुओं की मौत, कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर लोग – Bundi News



24 घंटों में जिले में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बूंदी में बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। पिछले 24 घंटों में जिले में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई।

.

नैनवां में सर्वाधिक 45 मिमी, तालेड़ा में 23 मिमी, इंद्रगढ़ में 21 मिमी, बूंदी और हिंडोली में 20-20 मिमी, रायथल में 14 मिमी और केशोरायपाटन में 11 मिमी बारिश हुई। मानसून की पहली बारिश में ही चैनपुरिया गांव में शिवजीराम धाकड़ की एक गाय और भैंस की बिजली गिरने से मौत हो गई। साथ ही बिजली के कई उपकरण भी जल गए।

बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ भरे रास्तों की समस्या उत्पन्न हो गई है। समिधि से खातौली तक की सड़क की स्थिति खराब हो गई है। यह सड़क टोंक और बूंदी जिलों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण चावंडपुरा और समिधि के धाकड़ मोहल्ले के लोग बाजार जाने से भी कतरा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments