Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारवकील के घर से 4 लाख कैश की चोरी: मुजफ्फरपुर में...

वकील के घर से 4 लाख कैश की चोरी: मुजफ्फरपुर में चार लाख के गहने भी लेकर भागे बदमाश; बेटी को कमरे में किया बंद – Muzaffarpur News



मुजफ्फरपुर में बदमाश एक घर से 4.5 लाख कैश समेत 4 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। घर के सदस्यों को बदमाशों ने बंधक बना लिया।

.

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर निवासी दिन दयाल राउत (53) आदर्श ग्राम में अपना मकान बना रहे है। शाम 5: 30 बजे दिन दयाल अपनी पत्नी नीतू देवी के साथ मकान पर गए। घर में उनकी सबसे छोटी बेटी आकांक्षा अकेली थी। शाम 6 बजे दो बदमाश घर में घुस गए।

चाकू के दम पर आकांक्षा को बंधक बना लिया। उससे बदमाशों ने कहा कि अगर हल्ला करोगी तो हत्या कर देंगे। जिस कारण अक्षिता चुप रही। इसी बीच हल्ला कर रहे कुत्तों को कुछ खिला दिया। जिस कारण दोनों बेसुध हो गए। एक अपराधी ने आकांक्षा को दूसरे कमरा में बंद का कर दिया।

टेबल से अलमीरा का चाबी लेकर अलमीरा खोला और अलमीरा में रखे 4.5 लाख रुपया और बेटी के शादी के लिए रखे जेवर निकाल लिया। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपए थी। उसके बाद दूसरे कमरे में भी खोजबीन किया। लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।

दोनों अपराधी फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

आकांशा ने बताया कि शाम में उसके माता-पिता नए वाले मकान पर गए थे। वो अकेली थी। तभी दो अपराधी आया और चाकू दिखाकर उसको दूसरे कमरा में बंद कर दिया। उसके बाद टेबल से चाबी उठा कर अलमीरा खोल लिया। उसमें रखा पैसा और जेवर निकाल कर फरार हो गया।

छत के ढलाई के लिए रखा था पैसा

वकील दिन दयाल राउत ने बताया कि वो शाम में नए वाले मकान पर गए हुए थे। घर में बेटी अकेली थी। उसने फोन कर बताया कि घर में लूट हुई है। भागे-भागे घर आए। घर से करीब 4.5 लाख नगद और बेटी की शादी के लिए चार लाख का जेवर जेवर ले लिया। हमको दो बेटी और एक बेटा है।

बड़ी बेटी अंकिता (23) बीटेक की पढ़ाई कर बैंगलोर में नौकरी कर रही हैं। बेटा अंकित आनंद (21) बीटेक कर कटिहार में नौकरी करता है। सबसे छोटी बेटी आकांक्षा (18) नीट की तैयारी कर रही है। मेरे नए वाले मकान के छत की ढलाई होने वाली है। उसी के लिए घर में पैसा रखे हुए थे। अभी वो राहुल नगर में अपने ससुर कल्याण राय के घर में किराया पर रह रहे है। उनका ससुराल औराई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में है।

पूरे मामले पर डीएसपी टाऊन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक घर से चोरी हुई है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। घटनास्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रह है। अभी अमाउंट क्लियर नहीं हुआ है। जांच पड़ताल चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments